Search

 
 
 

श्री अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ 3 जुलाई से, CAPF और J&K आर्म्ड पुलिस की कई कंपनियां तैनात

इस साल श्री अमरनाथ  यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से हो रही है.श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) द्वारा यह जानकारी दी गयी है. यात्रा का समापन 28 अगस्त, रक्षा बंधन के दिन होगा.  यात्रा 57 दिन  चलेगी  यात्रा की शुरुआत से पहले ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन (29 जून) पूजा की जायेगी.
 

NewDelhi :  इस साल श्री अमरनाथ  यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से हो रही है.श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) द्वारा यह जानकारी दी गयी है. यात्रा का समापन 28 अगस्त, रक्षा बंधन के दिन होगा.  यात्रा 57 दिन  चलेगी  यात्रा की शुरुआत से पहले ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन (29 जून) पूजा की जायेगी.

 

बता दें कि 13 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं है यात्रा के लिए अधिकृत डॉक्टर या अस्पताल से मेडिकल सर्टिफिकेट प्राप्त करना अनिवार्य है 

 

श्री अमरनाथजी यात्रा की तैयारियों के संबंध में अनंतनाग के SSP अमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि, अमरनाथ यात्रा की  तैयारियों और सुरक्षा की अहम ज़िम्मेदारी अनंतनाग पुलिस की है. पुलिस ने पूरे यात्रा मार्ग पर CAPF और J&K आर्म्ड पुलिस की कई कंपनियों की तैनाती की है.

 

SSP ने जानकारी दी कि असामाजिक तत्वों की निगरानी को लेकर  6 जगहों पर 34 फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरे लगाये गये हैं. इसके अलावा रास्ते में 416 CCTV कैमरों का एक नेटवर्क भी लगाया गया है. ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है. हर जोन और सेक्टर में मॉक ड्रिल की जा रही है.

 

 
 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही