Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्री बागेश्वर सरकार का कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक : अरूणा शंकर

Advertisement
Advertisement
Medininagar:  हनुमंत कथा समिति की संयोजक अरुणा शंकर ने बागेश्वर धाम के सेवादार नितेश सिंह, समिति के सचिव दीनानाथ, समिति के सदस्य अतुल सिन्हा, मंटू शरद शरण और कमलेश सिंह के साथ मिलकर औरनार गांव जाकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. प्रथम महापौर सह संयोजक अरुणा शंकर ने बताया हमारी पूरी टीम एक एक बारीकियों पर ध्यान रखकर कार्य कर रही. हम सब आज बाहर से आए एक्सपर्ट के साथ बिजली,पानी, सड़क, शौचालय पार्किंग,प्रतिदिन एक लाख लोगों हेतु प्रसाद (भोजन) एवं न्यूनतम 2 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की समीक्षा कर रहे है. अरूणा शंकर ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन द्वारा जैसे ही कार्यक्रम की अनुमति हम सब को दी जाएगी, हमारी टीम रात दिन एक करके कार्यक्रम को मूर्त रूप देने का काम करेगी. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-protest-march-of-left-parties-against-the-arrest-of-hemant-soren/">कोडरमा

: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ वामदलों का प्रतिवाद मार्च

सभी का मिल रहा सहयोग : अरूणा शंकर

प्रथम महापौर ने बताया कि मुझे खुशी है गांव के मुखिया, सरपंच ग्रामीण एवं भूमि मुहैया करने वाले लोग सभी उत्साही हैं. सबों का भरपूर सहयोग मिल रहा है. मैं पूरे झारखंड के सनातनियों की ओर से औरनार ग्राम वासियों का तहे दिल से हार्दिक अभिनंदन करती हूं जिनके सहयोग से झारखंड में पहली बार बागेश्वर सरकार को पलामू की धरती में लाने का ऐतिहासिक कार्यक्रम संभव होने जा रहा है. प्रथम महापौर ने पूरे शहर वासियों से अनुरोध किया है कि यह कार्यक्रम आपके शहर में एक इतिहास रचने जा रहा जो आप सबों के बिना संभव नहीं, मुझे आप सबों के सहयोग की अपेक्षा है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-management-did-not-reach-the-closed-mine-of-nirsa-after-the-accident-during-illegal-mining/">धनबाद

: निरसा की बंद खदान में अवैध खनन के दौरान दुर्घटना के बाद नहीं पहुंचा प्रबंधन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही