Search

 
 
 

श्री दुर्गा पूजा समिति कर रहा काल्पनिक मंदिर का निर्माण

 
Ranchi: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति लक्ष्मण चौक कांके में प्रत्येक वर्ष आकर्षक पूजा पंडाल बनाया जाता है और धूमधाम के साथ पूजा होता है. इस वर्ष लगभग साढ़े 6 लाख की लागत से काल्पनिक मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. संरक्षक सुनील गुप्ता ने बताया कि 2011 से भव्य तरीके से लाइट सजा के साथ पंडाल का निर्माण होता आ रहा है. पहले छोटे स्तर पर पूजा होता था लेकिन समय के साथ-साथ यहां दुर्गा पूजा भव्य तरीके से होने लगा. इसे भी पढ़ें –रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-cadet-of-west-bokaro-division-won-medals-in-athletics-championship/">रामगढ़:

एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वेस्ट बोकारो डिवीजन के कैडेट ने जीते पदक

बांग्ला रीति-रिवाज से मां की आराधना

इस पूजा पंडाल में मां भगवती का 9 दिनों तक बांग्ला रीति रिवाज के साथ पूजा होता है. बंगाल के पंडा पूजा कराते हैं. ये पूजा पंडाल ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ कांके से सटे इलाकों के लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है. कोरोना के कारण पिछले 2 सालों से पूजा पंडाल में मेला का आयोजन नहीं किया गया. इसलिए इस बार भी मेला का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया है. पंडाल का निर्माण कार्य करा रहे न्यू टेंट हाउस के संचालक विक्की कुमार ने बताया कि बंगाल के कारीगरों के द्वारा काल्पनिक मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. लाइट सज्जा और पंडाल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा. सभी कलाकार अपने कार्य करने में निपुण हैं. इसे भी पढ़ें –रिम्स">https://lagatar.in/rims-ophthalmologist-dr-rahul-presented-his-paper-in-malaysia/">रिम्स

के नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ राहुल ने मलेशिया में शोधपत्र किया प्रस्तुत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही