Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रीहनुमान जयंती : दीये रौशन कर की गयी संकट मोचक की आरती, बांटे गये प्रसाद

Advertisement
Advertisement

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।

जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।

रामदूत अतुलित बल धामा।

अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।

Ranchi : झारखंड में राजधानी रांची समेत कमोबेश सभी जगह शनिवार को हनुमान चालीसा गुंजायमान रहा. इसी क्रम में श्री महावीर मंडल रांची के आह्वान पर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष (कार्यक्रम प्रभारी) राजीव रंजन मिश्रा और अध्यक्ष अशोक पुरोहित के नेतृत्व में मंडल के अंतर्गत पड़ने वाले सभी प्रमुख मंदिर एवं सभी अखाड़ों में दीप जलाए गए. महाबली श्री हनुमान की पूजा-अर्चना कर आरती की गई. प्रसाद का भी वितरण किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/d21.jpg"

alt="" width="721" height="1600" />

यहां-यहां दीपोत्सव और आरती

राजीन रंजन ने बताया कि श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब रांची के द्वारा श्री हनुमान मंदिर बड़ा तालाब में महाबली हनुमान की पूजा अर्चना हुई. दीप प्रज्ज्वलन के बाद प्रसाद वितरण किया गया. इसी प्रकार बार्डगाई, बरियातू, लालपुर, कोकर, लोवाडीह, चुटिया, डोरंडा, हिंदपीढ़ी, अपर बाजार, पुंदाग, अरगोड़ा, कांके रोड एवं रातू रोड क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में दीप उत्सव के तहत दीप जलाकर महाबली हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई.

इनका रहा योगदान

आयोजन को सफल बनाने में श्री महावीर मंडल रांची के मंत्री कैलाश केसरी, राज किशोर, राहुल सिन्हा चंकी, प्रकाश चंद्र सिन्हा, अभिषेक चौधरी, प्रकाश साहू, डॉ जीवाधन प्रसाद, अमित सोनी, नकुल तिर्की, गोपाल पारीक, लंकेश सिंह, रोहित पांडेय और इंदर सिंह आदि पदधारियों का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें – बड़े">https://lagatar.in/trying-to-influence-panchayat-elections-by-transferring-bdo-on-a-large-scale-deepak-prakash/">बड़े

पैमाने पर BDO का ट्रांसफर कर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही