Search

 
 
 

श्री हनुमान मंडल का वार्षिकोत्सव 21 अप्रैल को

 
Ranchi :  श्रीहनुमान मंडल का 46वां वार्षिकोत्सव अग्रसेन भवन में 21 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जायेगा. अध्यक्ष सज्जन पाडिया ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. बताया कि सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक भक्ति के विविध कार्यक्रम होंगे. बालाजी महाराज सहित पंच देव के शृंगार-पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके बाद अखंड ज्योत प्रज्जवलित किये जायेंगे. फिर सुंदरकांड पाठ, भजन आदि कार्यक्रमों का क्रमवार सिलसिला देर शाम तक चलेगा.

 श्रद्धालु सस्वर पाठकर अपने इष्ट के श्रीचरणों में चढ़ायेंगे श्रद्धा के पुष्प

सज्जन पाडिया ने बताया कि पाठ वाचक सुरेश बजाज संग बड़ी संख्या में श्रद्धालु सस्वर पाठ कर श्रद्धा के पुष्प अपने इष्ट के श्रीचरणों में चढ़ायेंगे. छप्पन भोग लगायेंगे. उन्होंने बताया कि भक्ति गीतों के लिए एक से बढ़कर एक भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है. बरसाना की मनीषा ठाकुर, फरीदाबाद के अंश व वंश और धनबाद के पिंटू कुमार भक्ति रस की अविरल धारा बहायेंगे. सज्जन ने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर कमेटी गठित की गयी है, जिसमें प्रकाश धेलिया को संयोजक बनाया गया है. वहीं मंत्री श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिव भावसिंहका, प्रचार मंत्री निर्मल बुधिया को भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां सौंपी गयी हैं. निर्मल बुधिया ने बताया कि सुंदरकांड पाठ का कार्ड और सवामनी भोग लगाने के इच्छुक पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही