Search

 
 
 

रामगढ़: डीएवी रजरप्पा में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

 
Ramgarh: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर डीएवी रजरप्पा प्रांगण में एलकेजी से सातवीं कक्षा तक के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी. एलकेजी से चतुर्थ के बच्चों ने राधा–कृष्ण, गोपियों का रूप धारण कर कृष्ण लीला की प्रस्तुति दी. अद्भुत एवं सुंदर पोशाक में कृष्ण और सुदामा की मित्रता का रूप देखते ही बना. श्रीकृष्ण का मटका फोड़ना, माखन चुरा कर खाना, गोपियों द्वारा मां यशोदा से शिकायत करना आदि भूमिकाओं को बड़े ही सुंदर रूप में प्रदर्शित किया. वहीं पांचवी से सातवीं के छात्रों ने इस अवसर पर बांसुरी बनाना एवं मटके की सजावट जैसी गतिविधियों में भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. प्राचार्य डॉ एसके शर्मा ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों में अद्भुत प्रतिभा छिपी होती है, केवल जरूरत है उन्हें तरासने की. सभी बच्चों ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया. इसे भी पढ़ें - केरल">https://lagatar.in/kerala-high-court-said-landslide-in-wayanad-is-an-example-of-human-indifference-greed/">केरल

हाईकोर्ट ने कहा, वायनाड में भूस्खलन मानवीय उदासीनता, लालच का उदाहरण… सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही