Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भक्ति रस में डूबे लोग

Advertisement
Advertisement
Koderma :  जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है. इसे लेकर विभिन्न मंदिरों एवं घरों में आकर्षक साज-सज्जा की गयी है. झुमरीतिलैया के शास्त्रीनगर स्थित ब्रज निवास में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनायी जा रही है. इस अवसर पर भगवान का भव्य दरबार सजाया गया है. दरबार में माता जगदंबे, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान शंकर व माता पार्वती की  तस्वीरें सजाई गयी है. अलौकिक सिंगार के साथ भगवान का झूला लगाया गया है. इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें -बुंडू">https://lagatar.in/recovery-of-extortion-from-truck-driver-in-bundu-complaint-filed/">बुंडू

में ट्रक चालक से वसूली रंगदारी, शिकायत दर्ज

भजनों से पूरा परिसर गूंजता रहा

मौके पर  गायकों द्वारा गाये भक्तिमय  भजनों से पूरा परिसर गूंजता रहा. भजन गायक राकेश राजपूत ने कान्हा मेरे सांसों में नाम अपना लिखा लेना.... रिंकी ओझा ने  यशोदा के आंगन में कन्हैया जन्म लियो..... कौन कहता है भगवान आते नहीं... रामानुज पांडे ने नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... भजन गायक सरोज सिंह ने पावन जन्माष्टमी आयो, कन्हैया जन्म लियो.... बांके बिहारी की देख छटा..... के गाए भक्तिमय गानों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसे भी पढ़ें -रायबरेली">https://lagatar.in/many-trains-canceled-due-to-non-interlocking-at-rae-bareli-station/">रायबरेली

स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग के कारण कई ट्रेनें रद्द

यह पर्व अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है

इस अवसर पर आचार्य रामानुज पांडे ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व को बताते हुए कहा कि देवकी के आठवें गर्भ से कंस के कारागार में भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ, तब से श्री  कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि यह पर्व अन्याय पर न्याय की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. भजन कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा, डॉक्टर रमन कुमार, विजय पांडे दिलीप कुमार सिंह, प्रदीप वाग, रमेश हर्षधर, अनिल कुमार सिंह, विशाल भदानी, जहान्वी ओझा, नंदनी कुमारी, खुशबू कुमारी, नैंसी कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही