Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महा भंडारे के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन, रघुवर दास हुए शामिल

पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका मत्था, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी किया दर्शन सांसद जयंत सिन्हा, विधायक उमाशंकर अकेला, विधायक किशुन दास, पूर्व विधायक मनोज यादव, भाजपा प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह समेत कई लोग हुए शामिल धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक दिग्गजों का लगा जमावड़ा Chouaparan : चौपारण के बिगहा राजागढ में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमत चतुर्थ वार्षिक महोत्सव सह सिद्ध महंत फलाहारी बाबा मूर्ति प्रतिष्ठापन समारोह में पूरे सात दिनों तक विविध धार्मिक आयोजनों के साथ संपन्न हो गया. इस दौरान पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने यज्ञ समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक दिग्गजों का भी आगमन हुआ. अंतिम दिन सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सिमरिया विधायक किशुन दास ने भी महायज्ञ में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया. इससे पूर्व संध्या में विधायक उमाशंकर अकेला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह, झामुमो के प्रभारी बिनोद विश्वकर्मा समेत अन्य ने प्रवचन मंच पर दीप प्रज्जवलित किया. वहीं भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे. मौके पर सभी अतिथियों को भगवान की प्रतिमा की तस्वीर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-water-tap-scheme-on-paper/">लातेहार

: कागजों पर जल नल योजना, कहीं कनेक्शन के कुछ दिन बाद ही खराब

भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए अध्यात्म की शरण में जाना होगा- रघुवर

मंदिर परिसर का अवलोकन कर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अध्यात्म की शरण में जाना होगा. यह देखकर अच्छा लगता है कि युवा पीढ़ी धर्म के मर्म को समझ रहे हैं. उन्होंने बेहतर कार्य करने के लिए हनुमत सेवा संस्थान के अध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी को सम्मानित किया. इसके पूर्व प्रवचन मंच से विधायक उमाशंकर अकेला ने सभी को धर्म के साथ माता-पिता की सेवा करने की सीख दी. भाजपा प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि धर्म हमें जोडता है. झामुमो नेता बिनोद विश्वकर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी धर्म के सही मार्ग पर हैं. समारोह में पूरे सात दिनों तक श्रद्धालुओं का आगमन रहा. पूरे आयोजन में आनंद चंद्रवंशी, संजय सिंह, रामचंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, बिजय साहु,कुमार राहुल, मनीष सिन्हा, बलराम यादव, बिनोद सिंह, सुशांत राय, सिवेश सिंह, अरुण कुमार, प्रेम चंद्रवंशी समेत दर्जनों सदस्यों ने सेवा की. इसे भी पढ़ें :समाज">https://lagatar.in/tileshwar-sahu-was-one-of-the-leading-leaders-of-the-society-raghuvar-das/">समाज

के प्रमुख अगुवा नेताओं में से एक थे तिलेश्वर साहू : रघुवर दास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही