Search

 
 
 

श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी-एसएसपी से की मुलाकात

 
Ranchi : श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र के एक प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष रमेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग वर्मा, युवराज पासवान, संरक्षक बसंत दास, उपाध्यक्ष नवीन सिंह के नेतृत्व में रांची के डीसी और सीनियर एसपी से मिलकर श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों की समस्याओं से अवगत करवाया. इस अवसर पर रमेश सिंह और बजरंग वर्मा ने दोनों अधिकारियों को बताया कि पूर्वी क्षेत्र की शोभा यात्रा ऐतिहासिक होती है. जुलूस में युवा वर्ग एवं महिलाएं काफी संख्या में हिस्सा लेती है. इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा की आवश्यकता है. साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से बिजली चले जाने पर रास्तों में अंधेरा रहता है, इसके लिए वैकल्पिक रूप से लाइट की आवश्यकता पड़ती है. अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि रामनवमी से पहले आपकी सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं. इसे भी पढ़ें : कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-soren-will-be-the-next-cm-of-jharkhand-champai-should-think-nishikant/">कल्पना

सोरेन होंगी झारखंड की अगली सीएम, चंपाई सोचें : निशिकांत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही