Search

 
 
 

लातेहार: महायज्ञ के दूसरे दिन मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव

 
Latehar: शहर के बीचोबीच अंबाकोठी में आयोजित 51वें श्रीरामचरित मानस परायन पाठ महायज्ञ के दूसरे दिन कथानुसार श्रीराम जन्मोतस्व मनाया गया. इस अवसर पर मौजूद लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर श्रीराम जन्म की बधाई दी. पाठ कर रही कुंवारी कन्या और महिलाओं ने भी एक दूसरे को अबीर लगाये. मौके पर परायण पाठ कर करा रहे अनिल जी भारद्वाज व उनकी मंडली (गिरिडीह) के द्वारा जन्म अवध में राम मंगल गोओ री... और बाजे अयोध्या में बधाई देखो जन्मे राम समेत कई सोहर गीत गाये गये. इस पर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया. अनिल जी भारद्वाज ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो भगवान इस जन्मोत्सव में भाग ले रहे हैं. भगवान श्रीराम का नाम लेने से ही जीवन सुधर जाता है. मौके पर श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह व कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका ने बताया कि जैसे जैसे शारदीय नवरात्र की तिथि आगे बढ़ती है, यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगती है. दूसरे दिन महायज्ञ स्थल की परिक्रमा शुरू हो गयी है. इसमें काफी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं. आयोजन को ले कर पूरा शहर भक्तिमय हो गया है. मौके पर अशोक कुमार महलका, अनिल मिश्रा, डा विशाल शर्मा, मदन प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, राजू सिंह, संतोष अग्रवाल, सुनील शौंडिक, अनिल प्रसाद, सुरेश प्रसाद, सौम्या शौंडिक व जया कुमारी समेंत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - ड्रग्स">https://lagatar.in/congress-wants-to-take-the-youth-into-the-dark-world-of-drugs-amit-shah/">ड्रग्स

तस्करी का कांग्रेस कनेक्शन, BJP हमलावर, शाह बोले-युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही