Search

 
 
 

लातेहार: श्रीरामनवमी पूजा महासमिति ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 
Latehar: श्रीरामनवमी पूजा समिति ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. रविवार को महासमिति के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने समिति के अन्य पदधारियों व सदस्यों के साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न अखाड़ों में जनसंपर्क चलाया. इस दौरान उन्होंने रामनवमी तिथि को अपराह्न तीन बजे से निकाली जाने वाली शोभा यात्रा में भाग लेने न्यौता दिया. शुभम संदेश से बातचीत करते हुए अध्यक्ष कुमार ने बताया कि रामनवमी पूजा के मौके पर अष्टमी तिथि को संध्या छह बजे से मुख्य अखाड़ा से समाहरणालय गेट तक जुलूस निकाली जायेगी. जबकि नवमी तिथि को अपराह्न तीन बजे से मुख्य अखाड़ा से प्रखंड कार्यालय परिसर तक नवमी जुलूस निकाली जायेगी. इसके बाद रात्रि आठ बजे से बाजारटांड़ मैदान में मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा. यहां पुरस्कार वितरण एवं रावन दहन कार्यक्रम किया जायेगा. श्री कुमार ने इन सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील अखाड़ा के सदस्यों से की. कहा कि बिना सामूहिक सहयोग के कोई भी आयोजन सफल नहीं हो पाता है. महासमिति के महामंत्री अंकित पांडेय ने कहा कि रामनवमी पूजा में महासमिति को नगरवासियों का अपार सहयोग मिल रहा है. लोग न सिर्फ तन, मन व धन से सहयोग कर रहे हैं,बल्कि बढ़चढ़ कर हिस्सा भी ले रहे हैं. महासमिति के पदाधिकारियों ने ठाकुरबाड़ी, डुड़ंगी, होटवाग, करकट व माको समेत दर्जन भर से अधिक शहरी व ग्रामीण अखाड़ों में जनसंपर्क चलाया. इस जनसंपर्क में प्रकाश कुमार, कौशल पांडेय, उज्जवल पांडेय, अमर विश्वकर्मा, राजन कुमार, विवेक कुमार, गोलू पाठक, अश्विनी सिंह व रंजीत कुमार के अलावा ब्रजेश अग्रवाल, भोला प्रसाद गुड्डू, रामनरेश व मिथुन समेत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें -भाजपा">https://lagatar.in/on-bjps-sanklp-patra-rahul-said-two-words-are-missing-in-it-inflation-and-unemployment-youth-will-not-fall-into-the-trap-of-modi/">भाजपा

के संकल्प पत्र पर राहुल ने कहा, इसमें दो शब्द गायब हैं महंगाई और बेरोजगारी… युवा मोदी के झांसे में नहीं आने वाले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही