Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रीराम संकीर्तन मंडल का वसंत महोत्सव संपन्न, क्रिकेट मैच में मधवाटांड़ की एकतरफा जीत

पहली खबर Koderma :  झुमरीतिलैया के खुदरापट्टी स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रीराम संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में दो दिवसीय बसंत महोत्सव सह मंडल का 31वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न हो गया. और इसके साथ ही बसंत ऋतु का आगमन को लेकर आज बिरज में होली रे रसिया.... होली खेले रघुवीरा.... तेरे दरबार में अर्जी मंजूर हो जायेगी.... बाबा थाम ले तुआके मेरे पतवार को.... सिया निकले अवधा की ओर... जमुना तट पर श्याम खेले होली .. जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्त भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक डॉ. नीरा यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि नीरा यादव ने कहा कि मंडल का 31वां वार्षिकोत्सव व बसंत महोत्सव में शामिल होकर सुखद अनुभूति प्राप्त हो रही है. मां सरस्वती विद्या एवं ज्ञान की देवी है. यही कामना है कि चारों ओर ज्ञान का प्रकाश फैले और अज्ञानता का अंधकार दूर हो. इसे भी पढ़ें:कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-sabki-yojana-sabka-vikas-karyakram-students-paid-obeisance-at-gurudwara-badminton-tournament-concluded/">कोडरमा

: सबकी योजना-सबका विकास कार्यक्रम, छात्रों ने गुरूद्वारा में टेका मत्था, बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न

मौके पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला परिषद के सदस्य लक्ष्मण यादव काग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रभात राम के अलावा मंडल के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिन्हा, सचिव अरविन्द चौधरी राजेश कपसिमे विनोद चौरसिया, प्रेम नारायण मेहता सुजय सिंह, सुरेश गुप्ता शुभम कपसिमे बसंत गुप्ता, अमन कपसिमें, बबलू पांडेय , विशाल कपसिमें, मिलन चक्रवर्ती, पंकज पांडेय, विजय पांडेय, रवि कपिसमें , शीतल कपसिमे रघुवीर कपसिमे, विकास कुमार बसंत गुप्ता, सुनीति सेठ, रश्मी देवी कपसिमे बबीता कपसिमेंं , सरिता देवी, वीणा देवी, कुमकुम भदानी, मंजु देवी, मनोज साव, नवल किशोर पांडेय, राहुल सिंह, आन्नद सिंह, मनोज साव, गिरधारी सोमानी, विकास कुमार साव, समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन आरती के साथ हुआ. दूसरी खबर

आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटाड़ ने चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल को रौंदा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/kkkk-33.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे जगदीश यादव मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का एक मैच आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड़ और चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल के बीच चंदवारा पुलिस लाइन मैदान में खेला गया. आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.2 ओवर में 235 रन बनाए. जिसमें सौरभ ने 68 रन और सुमित ने 55 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल के मेसूक ने 4 विकेट नूरुल और नवीन ने दो-दो विकेट चटकाए. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल की टीम ने 10. 5 ओवर में मात्र 50 रन ही बना सकी. जिसमें नवीन ने सर्वाधिक 19 रन का योगदान दिया. आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय की ओर से अभिषेक ने 5 विकेट अभिजीत ने 3 विकेट और अंकित ने दो विकेट लिए. इसे भी पढ़ें:नहीं">https://lagatar.in/health-departments-problems-are-not-reducing-sahiyas-said-will-do-fierce-agitation/">नहीं

कम हो रही स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें, सहियाओं ने कहा- करेंगे उग्र आंदोलन

अभिषेक को मिला ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय के अभिषेक कुमार को मिला. मैच में अंपायर अजय राणा और आभास मुखर्जी तथा स्कोरर रवि यादव थे. मौके पर केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सचिव दिनेश सिंह विवेकानंद चौधरी अनिल सिंह मनोज सहाय पिंकू विनोद विश्वकर्मा आलोक पांडे टूर्नामेंट चेयरमैन सुरेंद्र प्रसाद सुमन कुमार सोनू खान ओम प्रकाश विशाल सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही