Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्री सर्वेश्वरी समूह ने कांके के संग्रामपुर गांव में बांटे 240 पौधे

  • कांके के संग्रामपुर गांव में पौधा रोपण सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन
Ranchi :  श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने आज कांके के संग्रामपुर गांव में सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान 2024 के तहत  पौधा रोपण सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया. अभियान के तीसरे चरण में समूह ने आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, अर्जुन, शीशम, मौलसरी, दालचीनी के 240 पौधे रोपे और बांटे. स्थानीय ग्राम देवी के मंदिर में विधिवत आरती-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. समूह की ओर से मंदिर परिसर की साफ-सफाई के लिए झाड़ू भी दिया गया. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण बंधु अशोक मुंडा सहित अन्य की बाड़ी में करीब 40 पौधे लगाये गये. https://lagatar.in/shri-sarveshwari-group-distributed-240-saplings-in-sangrampur-village-of-kanke/untitled-19-18/"

rel="attachment wp-att-927727">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-19-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

हनुमान मंदिर परिसर में लघु गोष्ठी का आयोजन 

कार्यक्रम के अंत में संग्रामपुर ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस गोष्ठी में सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय दिया गया. साथ ही लोगों को समूह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया. साथ ही वृक्षों की कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में बताकर वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया. गोष्ठी के बाद ग्रामीणों के बीच लगभग 200 पौधों का वितरण किया गया.

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद 

कार्यक्रम के कुशल संचालन में संग्रामपुर से बोडया पंचायत के वार्ड सदस्य कैलाश मुंडा, अरुण लाल, बबलू पहान, अनिल मुंडा, वरुण मुंडा, विकास पहान, अंकित उरांव ने सराहनीय सहयोग दिया. श्री सर्वेश्वरी समूह की ओर से नवल किशोर सिंह, सुनील सिंह, समरेन्द्र सिंह, उदय नारायण पांडेय, गंगाधर नाथ शाहदेव, अंजनी कुमार सिंह, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, राजेन्द्र साहू, सुनील कुमार, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, समुद्र नाथ शाहदेव, आशुतोष नाथ शाहदेव, द्वेद नाथ शाहदेव, उदित सिंह, अनिकेत नाथ शाहदेव, शशांक कुमार, नागदमनी नाथ शाहदेव, सोमेश्वर नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव के साथ शाखा के लगभग 20 सदस्य शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही