Search

 
 
 

श्री सर्वेश्वरी समूह ने लापुंग के सुदूर गांव में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

 
Ranchi : श्री सर्वेश्वरी समूह- रांची शाखा ने लापुंग के लालगंज गांव के राजकीयकृत्त प्राथमिक विद्यालय भवन में एक निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत श्री सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं वर्तमान अध्यक्ष परमपूज्य संभव राम जी की तस्वीर के समक्ष आरती-पूजन के साथ की गई. शिविर में रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एसएन. सिन्हा, डॉ. रंजन नारायण, डॉ. शंकर रंजन, डॉ. रोहित सिंह के साथ लापुंग ब्लॉक सीएचसी से डॉ. प्रियंका कुमारी ने अपनी सेवा दी. शिविर में ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड प्रेशर की जांच सुविधा भी उपब्ध कराई गई. जिसमें सीएचसी लापुंग से प्रदुमन सिंह, शरत कुमार यादव, श्रवण सिंह, सिमसुन केरकेट्टा, सबिता कुमारी, शशि चेर्माको ने अपनी सेवा दी. चिकित्सा शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 4.00 बजे तक लगाई गई, जिसमें डोम्बा एवं आसपास के गांवों से लगभग 174 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा दी गयी. कार्यक्रम के सफल आयोजन में रवींद्र साहु, भानू प्रताप नाथ शाहदेव, चरकू साहु, राजेन्द्र साहु, विकास नाग, सौरभ कुमार, नितेश साहु, गजेन्द्र साहु एवं शशि साहु ने विशेष योगदान दिया. शिविर में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची की तरफ से राधेश्याम सिंह, आनंद सिंह, आशुतोष कुमार, सुनील साहु, उदय नारायण पांडेय, प्रशांत सिन्हा, सौरभ चौधरी, दक्ष कुमार, जय शंकर कुमार, अंजनी सिंह, सुधीर कुमार साहु, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, अमित तिवारी के साथ लगभग 40 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/3-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-woman-dies-in-road-accident-accident-occurs-in-race-between-two-bikes/">चंदवा

: सड़क हादसे में महिला की मौत, दो बाइकों के बीच रेस में हुई दुर्घटना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही