Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्री सर्वेश्वरी समूह ने लापुंग के मलगो गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

Advertisement
Advertisement
Ranchi :   श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची ने लापुंग के मलगो गांव स्थित पंचायत सचिवालय भवन में निशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत समूह के संस्थापक परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम और वर्तमान अध्यक्ष परमपूज्य संभव राम की पूजा अर्चना के साथ की गयी. इसके बाद सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एस. एन. सिन्हा, डॉ. रंजन नारायण, डॉ. उत्तपल कुमार और सी. एच. सी. लापुंग के मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिलीप कुमार उरांव, डॉ. माधवी कुमारी, लाल प्रवीन सिंह, राजीव मांझी, नीलम आइंड व श्रवण सिंह ने मरीजों को निशुल्क चिकित्सीय परामर्श और दवा दिया. मलगो गांव के हादिर टोली, पत्रा टोली, कोड़ा टोली, झिकि, माड़ी, कोड़ा टोली सहित अन्य गांवों से आये करीब 236 मरीजों का चिकित्सा शिविर में जांच की गयी.

शिविर को सफल बनाने में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

बता दें कि निशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन से पहले लापुंग के मलगो गांव सहित आस-पास के क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था. ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर में आकर इसका लाभ उठा सके. शिविर के सफल आयोजन में लापुंग के कमलेश साहू, विकास नाग, सौरभ कुमार साहू, रविन्द्र साहू, शशि साहू, अमित साहू और गजेन्द्र साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. शिविर में मलगो ग्राम की मुखिया सुगि मुंडाइन और उनके पति राम प्रसाद साहू भी शामिल हुए. वहीं श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा की तरफ से राधेश्याम सिंह, आनंद सिंह, आशुतोष कुमार, नवल किशोर सिंह, अरुण सिंह, पवन कुमार, अभिजीत रौनियार, दक्ष कुमार, जय शंकर कुमार, लालदेव उरांव, बालदेव उराँव, राजीव कुमार, सुधीर कुमार साहु, नितेश साहू समेत करीब 30 श्रद्धालु व सदस्यगण शामिल हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/72b6df39-9f21-456d-bd08-c1fa664ac527.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/46527128-e3c1-4db4-aca4-c11f1fd63f32.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-21-at-4.19.27-PM-1-scaled.jpeg"

alt="" width="2560" height="1193" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-21-at-4.19.27-PM-scaled.jpeg"

alt="" width="2560" height="1196" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-21-at-4.19.26-PM-scaled.jpeg"

alt="" width="2560" height="1193" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही