Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्री सर्वेश्वरी समूह ने राहगीरों के लिए लगाया प्याऊ, पक्षियों को दाना-पानी देने की अपील

Advertisement
Advertisement
Ranchi : हर साल कि तरह इस साल भी श्री सर्वेश्वरी समूह रांची शाखा ने औघड़ भगवान राम आश्रम द्वारा किशोरगंज चौक पर प्याऊ की शुरुआत की है. इस प्याऊ के माध्यम से इस भीषण गर्मी में लोगों के पीने के लिए स्वच्छ एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई. प्याऊ को अगले दो महीने तक चलाया जाएगा. इसकी शुरुआत विधिवत पूजा व आरती कर किया गया. उसके बाद प्याऊ को आम लोगों के लिए खोला गया. बता दें कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वस्तरीय सामाजिक व धार्मिक संस्था है जो जनकल्याण और लोगों की सहायता के अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करता है. [caption id="attachment_291790" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/1-37.jpg"

alt="" width="1600" height="900" /> पेयाऊ की शुरुआत करते
श्री सर्वेश्वरी समूह से जुड़े लोग[/caption]

आश्रम के वरिष्ठ सदस्य ने कहा

आश्रम के वरिष्ठ सदस्य नागदमनी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में हम मनुष्य तो अपने सुख-सुविधा के लिये उपाय कर लेते हैं. लेकिन इन बेजुबान पंक्षियों के पास इस तपती गर्मी में अपने प्राणों की रक्षा के लिए कुछ नहीं होता है. एक तरफ जहां हम अपने स्वार्थ के लिए लगातार वृक्षों की कटाई कर पक्षियों के घरों को उजाड़ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण को बढ़ाकर प्रकृति से खिलवाड़ कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-rajesh-singh-of-sec-engineering-got-parking-of-tatanagar-railway-station-for-4-19-crores/">जमशेदपुर:

4.19 करोड़ में सेल इंजीनियरिंग के राजेश सिंह ने ली टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग

पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220417-WA0028.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> किशोरगंज चौक से औघड़ पथ तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों में लगभग सौ कटोरे का वितरण किया गया और लोगों से निवेदन किया गया कि अपने घरों की छतों पर इसमें पानी भर कर रखें, और साथ ही पक्षियों के खाने के लिए दाना भी दें ताकि ये बेजुबान पक्षी अपनी भूख-प्यास बुझा सकें और अपने प्राणों की रक्षा कर सकें.

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची की ओर से अभय सहाय, हेमंतनाथ शाहदेव, शशि भूषण मिश्रा, रंजीत सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-17-april-14-arrested-in-jahangirpur-violence-builder-interrogated-in-councilor-husband-murder/">शाम

की न्यूज डायरी।।17 अप्रैल।। जहांगीरपुर हिंसा में 14 अरेस्ट। पार्षद पति हत्या में बिल्डर से पूछताछ। रांची DC हैं चार्जशीटेड। 32 BDO की पोस्टिंग पर BJP गर्म। मनसे व शिवसेना में हिंदुत्व रक्षक की होड़। बिहार के अलावा कई वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही