Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्री सर्वेश्वरी समूह ने कांके के पारचुट्टू गांव में 240 पौधे लगाये और बांटे

Ranchi :  श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने आज कांके के पारचुट्टू गांव में सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान 2024 के तहत  पौधा रोपण सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया. अभियान के चौथे चरण में समूह ने आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, अर्जुन, शीशम, मौलसरी, दालचीनी के 240 पौधे रोपे और बांटे. कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय ग्रामीण बंधु रोनित रंजन लकड़ा की बाड़ी में 15 पौधे लगाये गये. वहीं प्रदीप उरांव की बाड़ी में 25 पौधों का रोपण किया गया. इसके बाद एक लघु गोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीणों को श्री सर्वेश्वरी समूह के बारे में संक्षिप्त में बताया गया. साथ लोगों को समूह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया. वृक्षों की कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में बताकर सभी को जागरूक किया गया. गोष्ठी के बाद ग्रामीणों के बीच लगभग 200 पौधों का वितरण किया गया. https://lagatar.in/shri-sarveshwari-group-planted-and-distributed-240-saplings-in-parachuttu-village-of-kanke/untitled-12-27/"

rel="attachment wp-att-931910">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-12-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद 

कार्यक्रम के कुशल संचालन में पाराचुट्टू से रोनित रंजन लकड़ा, प्रदीप उरांव, प्रकाश उरांव और अनिल उरांव ने सराहनीय सहयोग दिया. वहीं श्री सर्वेश्वरी समूह की ओर से नवल किशोर सिंह, सुनील सिंह, समरेन्द्र सिंह, अंजनी कुमार सिंह, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, आशुतोष नाथ शाहदेव, सौरभ राज, उदित सिंह, विक्की साहू, अमन साहू, गुलशन गोप, अतुल साहू, नीतीश कुमार सिंह, अनिकेत नाथ शाहदेव, अनिमेष नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, उमानाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव के साथ शाखा के लगभग 20 सदस्य शामिल हुए. https://lagatar.in/shri-sarveshwari-group-planted-and-distributed-240-saplings-in-parachuttu-village-of-kanke/untitled-13-27/"

rel="attachment wp-att-931913">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-13-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही