Ranchi : श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने आज रविवार को कांके के दुबलिया में सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान 2024 के तहत पौधारोपण सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया. अभियान के पांचवें चरण में समूह ने आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, अर्जुन, शीशम, मौलसरी, दालचीनी के 436 पौधे रोपे और वितरित किये.
rel="attachment wp-att-935098">
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Ranchi-777.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
अखाड़ा मैदान में लघु गोष्ठी का आयोजन
कार्यक्रम की शुरुआत में अखाड़ा मैदान में एक लघु गोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीणों को श्री सर्वेश्वरी समूह के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गयी. ग्रामीणों को समूह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में बताया गया. वृक्षों की कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में सभी को जागरूक किया गया. https://lagatar.in/shri-sarveshwari-group-planted-and-distributed-436-saplings-in-dublia-kanke/ranchi-777-2/"rel="attachment wp-att-935098">
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment