Ranchi: रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित ऑक्सीजन पार्क के मुख्य द्वार पर रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह की ओर से पंछी को दाना, पंछी को पानी…जन जागरुकता अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों के बीच 450 सकोरे (मिट्टी के बर्तन) और दाना के पैकेट बांटे गये.

इस दौरान लोगों से अपील की गयी कि वे अपने घर की छत, आंगन और बालकनी में सकोरे में पानी भरकर रखें और पक्षियों के लिए दाना भी रखें, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके.
संस्था की ओर से कहा गया कि पक्षी प्रकृति के संतुलन के लिए बहुत जरूरी हैं. अगर समय रहते उनकी सुरक्षा के लिए लोग जागरूक नहीं हुए, तो पक्षी विलुप्त हो जायेंगे.

इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें बचाने के लिए प्रेरित करना है.
इससे पहले अभियान के पहले चरण में मधुकम स्थित एक स्कूल में 225 सकोरे और दूसरे चरण में रातू रोड स्थित स्कूल में 150 सकोरे बांटे जा चुके हैं.

कार्यक्रम में संस्था की ओर से हेमंत नाथ शाहदेव, नवल किशोर सिंह, नवीन कुमार, उदय नारायण पांडेय , सुचित्रा शाहदेव, गिरेंद्र नाथ शाहदेव, पवन कुमार, समुद्र नाथ शाहदेव, ज्योति शाहदेव के अलावा कई सदस्य शामिल हुए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment