Search

 
 
 

श्री सर्वेश्वरी समूह का पंछी को दाना, पंछी को पानी जन जागरुकता अभियान, मिट्टी के बर्तन, दाना के पैकेट बांटे गये...

 
 Ranchi : श्री सर्वेश्वरी समूह रांची शाखा, औघड़ भगवान राम आश्रम,  अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम के बैनर तले आज रविवार को पंछी को दाना, पंछी को पानी - जन जागरुकता अभियान  के दूसरे चरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8.30 बजे किया गया. इसके तहत अघोर पथ, किशोर गंज चौक और शिव गंज के लोगों के बीच 100 सकोरा (मिट्टी का बर्तन) और दाना के पैकेट का वितरण किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/asram-3333.gif"

alt="" width="600" height="400" /> इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया, जिससे इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी एवं दाना मिल सके. साथ ही उनके प्राणों की रक्षा हो सके. लोगों के बीच लगभग 100 सकोरा और दाना के पैकेट का वितरण कर उनसे निवेदन किया गया कि वे अपने घरों की छत और आंगन में  इसमें पानी भर कर रखें. साथ ही पक्षियों को दाना भी दें. इससे पूर्व गुरुवार को मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क के मुख्य द्वार पर पंछी को दाना, पंछी को पानी: जन जागरूकता अभियान` के पहले चरण में लोगों के बीच 200 सकोरा एवं दाना के पैकेट वितरित किये गये थे. कार्यक्रम में हेमंत नाथ शाहदेव, आशुतोष कुमार, श्नवल किशोर सिंह,  गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, अंजनी कुमार सिंह, कीर्तिमान नाथ शाहदेव,  नागदमनी नाथ शाहदेव,   अशोक प्रियदर्शी,   एतवा बड़ाईक,   द्वेद नाथ शाहदेव,  सोमेश्वर नाथ शाहदेव,   मानवेन्द्र नाथ शाहदेव,   राज सहाय,   बसन्त बड़ाईक, यदुनाथ शाहदेव सहित अन्य शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही