Search

 
 
 

श्री सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान  : सिमडेगा के ग्राम लरबा में पौधारोपण सह वितरण कार्यक्रम

 
Ranchi : श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) के बैनर तले रविवार को सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान : 2024  का छठे चरण का आयोजन किया गया. इस क्रम में सिमडेगा के ग्राम लरबा (कोलेबिरा)  में 346 पौधों का रोपण सह वितरण किया गया. https://lagatar.in/shri-sarveshwari-tree-plantation-campaign-plantation-cum-distribution-program-in-village-larba-of-simdega/ranchi-777-3/"

rel="attachment wp-att-939299">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Ranchi-777-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय ग्राम देवी के मंदिर में आरती-पूजन के साथ की गयी. उसके बाद  कीर्तिमान नाथ शाहदेव के बागान में लगभग 42 पौधे रोपे गये.

 ग्रामीण बंधुओं के बीच  लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया

ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह कापरिचय दिया गया. समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गयी. ग्रामीणों को  वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया गया. वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक  किया गया.  गोष्ठी के बाद ग्रामीणों  के बीच आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, अर्जुन, सीसम, मौलसरी, दालचीनी इत्यादि के 304 पौधों का वितरण किया गया.

छह चरणों मे लगभग 1762 पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया 

बते दें कि अब तक सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान-2024 के अंतर्गत छह चरणों मे लगभग 1762 पौधों का वितरण एवं रोपण किया जा चुका है,  आज के कार्यक्रम से पूर्व बोकरन्दा (लापुंग), आनन्दी (ओरमांझी), संग्रामपुर (कांके), पारचुट्टू (कांके) एवं दुबलिया (कांके) में वृक्षारोपण सह वृक्ष वितरण कार्यक्रम किया जा चुका है. कार्यक्रम के आयोजन में कीर्तिमान नाथ शाहदेव ने विशेष सहयोग प्रदान किया. कार्यक्रम में लरबा मध्यविद्यालय के प्रधानाध्यापक स्वर्ण कुमार टेटे, मकरध्वज बिस्वाल,  जेठू पुजार शामिल हुए.

सर्वेश्वरी समूह के सदस्य शामिल हुए 

इनके अलावा सर्वेश्वरी समूह के प्रतिमा देवी, नवल किशोर सिंह, हर्षवर्धन नाथ शाहदेव, गंगाधर नाथ शाहदेव, अमर कुमार गुप्ता,  उपेन्द्र नाथ शाहदेव, ज्योति शाहदेव, मंजु देवी, मीनाक्षी शाहदेव, मोनिका शाहदेव, शैलजा शाहदेव, अंजनी कुमार सिंह, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, समुद्र श्रीनाथ शाहदेव, नीतीश कुमार सिंह, डॉ आनन्द नाथ शाहदेव, रुद्रदीप नाथ शाहदेव, द्वेद नाथ शाहदेव, अनिकेत नाथ शाहदेव, अनिमेष नाथ शाहदेव, शाश्वत नाथ शाहदेव के साथ शाखा के लगभग 30 सदस्यगण आयोजन में शामिल हुए.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही