Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में दो सितंबर को होगा श्री श्याम मनुहार महोत्सव, भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

Advertisement
Advertisement

भजनों से भक्तों को रिझाएंगे सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल

51 दिनों की पदयात्रा के बाद नौ सदस्यीय टीम के साथ झारखंड में पहली बार करेंगे भजन संध्या

Hazaribagh : हजारीबाग में दो सितंबर को स्थानीय मुनगा बगीचा में श्री श्याम मनुहार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. भव्य कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हो जाएगा. श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार की ओर से यह कार्यक्रम दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है. यह कार्यक्रम श्री श्याम परिवार तुलसी धाम कोलकाता के विशेष आशीर्वाद से संपन्न होगा. इस कार्यक्रम में श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार रामगढ़ कैंट का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है. कोलकाता के दो सबसे पुराने एवं सुप्रसिद्ध मंडल श्री श्याम मित्र मंडल कोलकाता एवं श्री श्याम कला भवन कोलकाता को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. दो सितंबर को 12:30 बजे बाबा श्याम की पूजा-अर्चना के साथ भव्य भजन संध्या प्रारंभ किया जाएगा. भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल अपनी भजनों से हजारीबाग के श्याम भक्तों को रिझाएंगे. संजय मित्तल ने कुछ दिनों पूर्व ही कश्मीर से खाटू नगरी बाबा श्याम का दर्शन 51 दिनों में पदयात्रा समाप्त कर किया था. उसके बाद संजय मित्तल का पहली भजन संध्या झारखंड के हजारीबाग में आयोजित की जा रही है. श्याम भक्त संजय मित्तल को कंठ करिश्मा के नाम से भी पुकारते हैं. उनकी सुरीली आवाज के दीवाने लोग ऐसा मानते हैं कि उनके कंठ में साक्षात मां सरस्वती विराजमान है. उनके साथ भजन संध्या में लव जी अग्रवाल, मंडल के सदस्य एवं प्रसिद्ध भजन गायक रोहित जी शर्मा एवं किशोर कृष्णा अग्रवाल अपनी सुमधुर वाणी से बाबा को रिझाएंगे. पिछले कई वर्षों से वह लगातार अपने भजनों से श्याम भक्तों को झूमा रहे हैं. भजन संध्या के दौरान बाबा श्याम का अखंड ज्योत, इत्र की वर्षा, फूलों की होली, मनोहरी शृंगार, सवामणि, छप्पन भोग एवं महाभोग का आयोजन किया गया है. भजन संध्या में झारखंड के समस्त मंडल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. भव्य भजन संध्या का लाइव टेलीकास्ट 35 एमएम चैनल पर किया जाएगा. भजन संध्या में आयोजक मंडली के अनुमानित तीन हजार से भी अधिक श्याम भक्त की पहुंचने की उम्मीद है. वहीं हजारीबाग शहर से बाहर के आने वाले श्याम भक्तों की संख्या करीब एक हजार बताई जा रही है. भजन संध्या में रांची और कोलकाता के साउंड सिस्टम एवं दिल्ली के म्यूजिशियन को बुलाया गया है. वहीं सजावट अनुपम झांकी होगी. आयोजक मंडली ने बताया कि बाबा श्याम की असीम कृपा से इस वर्ष दूसरी बार श्री श्याम मनुहार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस महोत्सव में विशेष रूप से सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल को आमंत्रित किया गया है. इस भव्य महोत्सव में जिलेवासियों को आमंत्रित किया गया है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-employment-fair-at-bsf-camp-meru-on-august-28/">हजारीबाग

: BSF कैंप मेरू में रोजगार मेला 28 अगस्त को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही