Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: श्री श्याम प्रभु का महास्नान और भव्य भंडारा आयोजित

Ranchi: हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को अमावस्या के अवसर पर श्री श्याम प्रभु का महास्नान विधिवत संपन्न हुआ. सुबह पांच बजे मंदिर का पट खोला गया. 5:30 बजे भव्य मंगला आरती की गई. इसके पश्चात मंडल के मंत्री श्री श्याम सुंदर शर्मा के सानिध्य में महास्नान अनुष्ठान संपन्न हुआ. मंदिर के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा श्याम को दूध, दही, गंगाजल और शहद से पवित्र स्नान कराया. इसके बाद रूह गुलाब के इत्र से विशेष मसाज कर पंचमेवा का भोग अर्पित किया गया. बाबा श्याम एवं सभी देवी-देवताओं को नवीन वस्त्र धारण कराकर विशेष श्रृंगार किया गया.

बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार के लिए कोलकाता से आए फूल

कोलकाता से मंगाए गए लाल गुलाब, रजनीगंधा, तुलसी दल एवं पीले गेंदे की मालाओं से बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया. श्रद्धालु जय जय जय खाटू के वासी, जय जय बाबा श्याम एवं श्याम शरण में आए, दर्शन हमको दे दो जैसे भजनों के साथ भक्ति में लीन नजर आए. वहीं श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा श्री श्याम मंदिर में 149वां भव्य श्री श्याम भंडारा था. इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, उपमंत्री अनिल नारनौली समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे. हरमू रोड पर श्रद्दालुओ की लंबी कतारें लग गईं. खाटू नरेश की जय जयकारों से परिसर गूंज उठा. प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जयकारों के साथ श्री श्याम भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया. इसमें लगभग 2500 से अधिक भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया. मौके पर अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, रतन शर्मा, अनुज मोदी, आशीष डालमिया, कमलेश सावा, राहुल मारू, वेद भूषण जैन, पप्पू, राहुल अग्रवाल सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया. इसे भी पढ़ें –  इंडियन">https://lagatar.in/indian-express-100-powerful-indians-pm-modi-number-one-rahul-at-ninth-place-hemant-soren-at-40/">इंडियन

एक्सप्रेस के 100 पावरफुल भारतीय, पीएम मोदी नंबर वन, राहुल नवें स्थान पर, 40 पर हेमंत सोरेन

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही