Search

 
 
 

श्रीश्याम मंदिर का 19वां स्थापना दिवस 11 फरवरी को

 
Ranchi : श्रीश्याम मंदिर, अग्रसेन पथ का 19वां स्थापना दिवस 11 फरवरी को श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाया जायेगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. मंदिर की साफ-सफाई और सज्जा का काम जारी है. इस मौके पर सुबह से देर शाम तक श्रद्धालु खाटू नरेश श्रीश्याम के श्रीचरणों में श्रद्धा का पुष्प चढ़ायेंगे. श्रीश्याम मंडल के सुमित पोद्दार ने बताया कि सुबह मंदिर में दैनिक पूजन-आरती के बाद गौशाला, हरमू रोड में गौ पूजन और सेवा की जायेगी. इसके बाद दिन के साढ़े 11 बजे मंदिर अविस्थत पार्किंग स्थल पर वृहत रूप में श्रीश्याम भंडारा चलाया जायेगा. शाम साढ़े चार बजे श्रीश्याम प्रभु का नैनाभीराम श्रृंगार-पूजन किया जायेगा. मंदिर में विराजमान हनुमान जी और शिव परिवार का भी भव्य रूप में श्रृंगार किया जायेगा. इसके बाद अखंड ज्योत प्रज्जवलित करने के साथ संगीतमय संकीर्तन की शुरुआत होगी, जो रात आठ बजे तक चलेगी. इस दौरान बनारस से प्रसिद्ध भजन गायक कृष्णा दधीच संग मंडल के भजन गायक श्रीश्याम की भक्ति में भजनों की ब्यार बहायेंगे. सुमित ने श्रद्धालुओं से इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : जांच">https://lagatar.in/governor-made-one-to-protect-from-investigation-sit-is-better-than-cbi-supriyo/">जांच

से बचाने के लिए एक को बनाया गया राज्यपाल, सीबीआई से बेहतर है एसआईटी : सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही