Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

5 जून को लातेहार में मौजूद रहेंगे श्रीराम कथावाचक राजन जी महाराज, करेंगे श्रीराम वाटिका का उद्घाटन

Latehar: प्रसिद्ध श्रीराम कथा वाचक राजन जी महाराज का आगामी पांच जून को लातेहार में आयेंगे. पांज जून को वे श्री राम वाटिका एवं निशुल्क अन्नपूर्णा भोजन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे.. रविवार को श्री राम वाटिका के संचालक रामनाथ अग्रवाल व श्याम अग्रवाल ने आयोजित प्रेसवार्ता में ये जानकारी दी. साथ ही राजन जी महाराज के द्वारा पांच जून को श्रीराम वाटिका होटल व वैंक्विट हॉल का उदघाटन किया जायेगा. इसके अलावा नि:शुल्क अन्नपूर्णा भोजन वितरण का उदघाटन किया जायेगा. अन्नपूर्णा भोजन वितरण योजना के तहत प्रत्येक सोमवार और शनिवार को जरूरतमंदों के बीच दोपहर एक से दो बजे तक नि:शुल्क भोजन कराया जायेगा. इसे भी पढ़ें :बरही">https://lagatar.in/congressmen-started-preparation-for-loksabha-elections-in-barhi-prepared-strategy-for-victory/">बरही

में कांग्रेसियों ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, जीत की बनाई रणनीति

भोजन बच जाय तो श्रीराम टेंट हाउस परिवार के पास पहुंचा दें

उन्होंने कहा कि यदि घर में कोई कार्यक्रम या समारोह हो और कार्यक्रम के बाद यदि भोजन बच जाए तो भोजन फेंकने के बजाय आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम या श्रीराम टेंट हाउस परिवार के पास पहुंचा दें. उस भोजन को जरूरतमंदों तक पहुंचा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि भोजन को सुरक्षित रखने के लिए संस्था के द्वारा डीप फ्रीजर की भी व्यवस्था की गई है. इससे पूर्व आगामी एक जून से ही श्रीराम वाटिका के प्रांगण में पूजा अर्चना आरंभ हो जाएगी. दो जून को रुद्राभिषेक, तीन जून को अखंड रामायण पाठ, चार जून को रामायण पाठ का समापन और सुंदरकांड का पाठ एवं पांच महा आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-west-singhbhum-under-16-team-captured-the-series-2/">चाईबासा

: रोटरी क्लब ने यक्ष्मा मरीजों के बीच किया पौष्टिक आहार का वितरण

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर समाजसेवी सह श्री राजन जी महाराज के शिष्य प्रमोद शास्वत ने कहा कि पूज्य राजन जी महाराज का लातेहार में आगमन काफी बड़ी बात है. उन्होंने पांच जून को जून को पूज्य श्री राजन जी महाराज का दर्शन व आयोजन में भाग लेने की अपील की. मौके गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, निर्मल कुमार अग्रवाल, अमित किशोर अग्रवाल, राजीव रंजन पांडेय, संजय तिवारी, प्रथमेश राज व रश्मि अग्रवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही