Search

 
 
 

रांची : श्री श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव 19 मई को

 
Ranchi :  रांची के हरमू रोड पर स्थित श्री श्याम मंदिर का आठवां वार्षिकोत्सव 19 मई को धूमधाम से मनाया जायेगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. प्रथम महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया और मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 19 मई को रात साढ़े नौ बजे शृंगार पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके बाद अध्यक्ष सुरेश सरावगी सपत्नीक अखंड ज्योत प्रज्जवलित करेंगे. फिर भक्ति गीतों का कार्यक्रम शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा. कोलकाता के अभिषेक शर्मा साथी कलाकारों के साथ भक्ति रस की धारा बहायेंगे. नारसरिया ने श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर इस वार्षिकोत्सव में भाग लेने की अपील की है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही