Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद की श्रुति का एसजीएफआई के लिए झारखंड बैडमिंटन टीम में चयन

Dhanbad : धनबाद डीएवी स्कूल कोयलानगर एनआईओएस धनबाद की श्रुति का चयन 6 जून से 8 जून तक ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में होने वाले स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के लिए झारखंड की अंडर-19 बैडमिंटन टीम में हुआ. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) के अधिकारी जयंत कुमार मिश्रा ने 2 जून शुक्रवार को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के लिए राज्य की अंडर-19 बैडमिंटन टीमों की घोषणा की. यह जानकारी देते हुए राज्य समन्वयक मोहित मिरास मिंज ने बताया कि ठाकुर विश्वनाथ सहदेव स्टेडियम खेलगांव होटवार रांची में बुधवार (31 मई) को आयोजित ट्रायल चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की पांच सदस्यीय बालक व पांच सदस्यीय बालिका टीम का चयन किया गया. दोनों टीमें शनिवार 3 जून को रांची से ग्वालियर के लिए रवाना होंगी. समन्वयक मोहित मिर्ज ने उम्मीद जताई कि ग्वालियर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बालक व बालिका दोनों टीमें बेहतर प्रदर्शन करेंगी. लड़कियों की टीम में अनन्या सिंह (रांची), योगिता बोरा (रांची), जसिन्था बिलुंग (गुमला), श्रुति (धनबाद) और रानी प्रिया (बोकारो) को, जबकि बालक टीम में प्रियांशु तिर्की (गुमला), हर्षित राज (रांची), इमैनुएल जयमाशी कुजूर (रांची), नीरज केसरी (रांची) सचिन गोप (रांची) को शामिल किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही