Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा के शुभम मांझी प्रधानमंत्री से करेंगे सीधा संवाद

Advertisement
Advertisement
Jamtara : दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में जामताड़ा के शुभम का चयन हुआ है. वे 1 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद करेंगे. शुभम केन्द्रीय विद्यालय जामताड़ा में दसवीं कक्षा का छात्र है. प्रधानमंत्री से वह परीक्षा को लेकर होने वाले तनाव के बारे में सवाल पूछेंगे. कार्यक्रम की तिथि नजदीक आने के साथ ही शुभम अपने अभिभावक के साथ दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा. परीक्षा पे चर्चा ओपन सेशन है, जिसमें बच्चे प्रधानमंत्री से सवाल करते हैं तथा प्रधानमंत्री सवालों के जवाब देते हैं. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री बच्चों के माता-पिता और शिक्षक से भी बातचीत करते हैं. केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य मीना कुमारी तिर्की ने कहा कि 28 दिसंबर 2021 से 3 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिसमें 15.7 लाख प्रतिभागी सम्मलित हुए थे. शुभम का भी इस प्रतियोगिता में चयन हुआ. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=275349&action=edit">यह

भी पढ़ें : जामताड़ा : संत जोसेफ स्कूल में बाल संसद का गठन [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही