Search

 
 
 

पलामू में "शुभम संदेश" और "लगातार" कार्यालय का हुआ उद्घाटन

 
Medininagar: मेदिनीनगर के महिंद्रा आर्केड में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

डॉट इन और शुभम संदेश अखबार का कार्यालय का उद्घाटन किया गया. इस कार्यालय का उद्घाटन उपायुक्त शशि रंजन ने फीता काटकर किया. इस कार्यक्रम में झारखंड ब्यूरो प्रवीण कुमार, सब एडिटर समीर चक्रवर्ती, वरिष्ठ पत्रकार फैयाज अहमद, पलामू ब्यूरो चीफ संजीत यादव, जेएमएम नेता दीपक तिवारी, समाजसेवी सोनू नामधारी, माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव एवं अन्य लोग मौजूद थे.

उपायुक्त शशि रंजन ने पूरी टीम को दी बधाई

इस दौरान उपायुक्त शशि रंजन ने कार्यालय के उद्घाटन पर पूरी टीम को बधाई दी. झारखंड ब्यूरो प्रवीण कुमार ने बताया कि हमारे संपादक सुरजीत सिंह की कोशिश है कि उन खबरों को प्रमुखता से दिखाया जाय, जिन्हें दूसरे अखबार और चैनल नहीं दिखाते हैं. हर उन खबरों को सामने लाया जाय जो जनहित से जुड़ा हो. जिससे समाज और देश का विकास हो. इस मौके राम पूजन सिंह, शिव शंकर पासवान, अमित चौधरी, पवन सिंह, सुधीर कुमार, यशवंत शर्मा, प्रेम प्रकाश, हृदया सिंह व टाइगर कुमार सहित कई प्रखंड रिपोर्टर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-pm-modi-reached-washim-offered-prayers-at-jagadamba-mata-temple-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-development-projects-worth-thousands-of-crores/">महाराष्ट्र

:  पीएम मोदी ने वाशिम पहुंचे, जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की, हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही