Search

 
 
 

शुभम संदेश के संवाददाता ने रक्तदान कर बचायी गर्भवती जान

 
Barwadih(Latehar): दैनिक अखबार शुभम संदेश के बरवाडीह संवाददाता मयंक विश्वकर्मा ने रक्तदान कर एक गर्भवती की मदद की. बरवाडीह के गड़वाटांड ग्राम निवासी सतीश कुमार चंद्रवंशी की पत्नी प्रसव के लिए मेदिनीनगर के शाहपुर स्थिति सत्यम हॉस्पिटल में भर्ती थी. प्रसव के दौरान चिकित्सकों ने जच्चा और बच्चा दोनों के जीवन रक्षा के लिए ओ पोजिटिव समूह के रक्त की नितांत आवश्यकता बतायी थी. प्रसूता महिला के परिजनों द्वारा इसकी जानकारी मिलने पर मयंक विश्वकर्मा तत्काल मेदनीनगर एमएमसीएच हॉस्पिटल के ब्लड बैंक पहुंच कर गर्भवती महिला के लिए रक्तदान किया. मयंक ने बताया कि यह उनका 14 वां रक्तदान है और वे नियमित अंतराल के बाद रक्तदान करते हैं. उन्होंने कहा कि हर एक स्वस्थ मनुष्य हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है. उन्होंने युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की और कहा कि आपके द्वारा किये गये रक्तदान से किसी की जान बच सकती है. मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है, रक्तदान कर रही इसे संग्रह किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग:">https://lagatar.in/teacher-and-student-injured-after-being-hit-by-bus/">हजारीबाग:

बस के धक्के से शिक्षिका और छात्रा घायल 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही