Search

 
 
 

शुभम संदेश Exclusive : 900 करोड़ की लागत से देश की तीसरी अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी इटकी में खुलेगी

 
Nitesh Ojha Ranch: शिक्षा के द्वारा सामाजिक बदलाव की चाह रखने वाली विश्व प्रसिद्द ‘अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी’ अब झारखंड में भी खुलने जा रही है. यह यूनिवर्सिटी राजधानी के इटकी सेनिटोरियम में खुलेगी. उच्च शिक्षा विभाग के तहत खुलने वाले इस यूनिवर्सिटी के लिए मानसून सत्र 2022 में एक विधेयक लाया जाएगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. 900 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली इस विश्व प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी का कैंपस करीब 150 एकड़ में फैला होगा.

रांची से पहले बेंगलुरू और भोपाल में यूनिवर्सिटी

‘अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी’ में आधुनिक तरीके से पढ़ाई होगी. आईटी कंपनी विप्रो के चेयरमैन रहे अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा देश भर में खोली जाने वाली ये तीसरी यूनिवर्सिटी होगी. इससे पहले बेंगलुरू और भोपाल में यूनिवर्सिटी खोली गयी है. रांची से पहले अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में खोलने का विचार था, पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसमें रूचि ली. इसके बाद फाउंडेशन ने इसे रांची में खोलने का फैसला किया. इसे भी पढ़ें-जनसंख्या">https://lagatar.in/jansankhaya-samadhan-foundations-protest-demanding-population-control-law/">जनसंख्या

नियंत्रण कानून की मांग को लेकर समाधान फाउंडेशन का धरना

कैसी होगी रांची की अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी ?

बेंगलुरू और भोपाल की तर्ज में खुलने जा रही अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी शिक्षण संस्थान में छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षण सुविधाएं दी जाएगी. इस यूनिवर्सिटी में अनुभवी शिक्षकों द्वारा रिसर्च बेस्ड (अनुसंधान आधारित) पाठ्य सामग्री उपलब्ध होगी. इस आधुनिक विश्वविद्यालय में उन सभी विषयों की भी पढ़ाई करायी जाएगी, जिसमें अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की विशेषज्ञता है.

कई तरह के होंगे कोर्स

यूनिवर्सिटी में बीए (इंग्लिश, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, फिलोसॉफी), बीएससी (बायो, मैथ्स, फिजिक्स), बीएड, एमए (डेवलपमेंट, इकोनॉमिक्स, एजुकेशन, पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस) एलएलएम की पढ़ाई होगी. इसके अलावा यूनिवर्सिटी में पब्लिक हेल्थ की पढ़ाई करायी जाएगी, जो अपने आप में झारखंड की शिक्षा प्रणाली के लिए बड़ी बात है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-cgstd-raided-banned-gutkha-recovered/">हजारीबाग:

CGSTD ने मारा छापा, प्रतिबंधित गुटखा बरामद

अजीम प्रेमजी ने निवेश की जतायी थी इच्छा

बता दें कि झाऱखंड में निवेश के इच्छुक विप्रो फाउंडर अजीम प्रेमजी ने बीते साल नवंबर माह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बातचीत की थी. उसके बाद 23 दिसम्बर को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहार ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात भी की. मुलाकात में अनुराग बेहार ने झारखंड में शिक्षा के विकास, गुणवत्ता युक्त शिक्षा और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए यूनिवर्सिटी खोलने की इच्छा जतायी थी. मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया था. उसी सहयोग के बाद अब अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी खोलने की दिशा में इटकी का चयन किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही