- फिर चरम पर पहुंचा समीर की लॉटरी का कारोबार, धनबाद में बाबर, सोनू, अकबर संभाल रहे कारोबार
- यात्री बैठे ऑटो में टिकट लोड कर चिन्हित स्थानों में होती है सप्लाई, शुक्रवार या शनिवार को ही मिल जाती है पूरे सप्ताह भर की टिकटें
- समीर की स्कार्पियो का चालक लेता है हॉकरों से भुगतान, फिलहाल समीर का सबसे भरोसेमंद हाथ
ये है समीर का ब्रांड
धनबाद में समीर अहमद की लॉटरी का आधा दर्जन ब्रांड बेचा व खरीदा जा रहा है. सभी लॉटरी बंगाल की डुप्लिकेट टिकट छपवाकर बेची जाती है. इसी को लेकर भौंरा ओपी में प्राथमिकी भी दर्ज हुई है. डियार गोदावरी के बीएस-1, बीएस-3, बीएस-6 और बीएस-7 ब्रांड की लॉटरी समीर की बतायी जा रही है. ये सभी ब्रांड धनबाद में खूब बिक रहे हैं. बता दें कि लॉटरी कारोबारी समीर का न सिर्फ धनबाद जिले बल्कि झारखंड के कई जिलों बड़े पैमाने पर कारोबार फैला हुआ है, यहां तक कि बंगाल के भी कई इलाकों में उसकी लॉटरी बेची जाती है.पकड़ा गये तीन, जेल गये दो !
हाल ही में भौंरा रेलवे क्वार्टर में पुलिस ने छापेमारी की थी और समीर के ब्रांड की लॉटरी की टिकट बरामद हुई थी. इस मामले में पुलिस ने रेलकर्मी रवि और विवेकानंद को जेल भेजा था. इस मामले में चर्चा ये फैली हुई है कि यहां छापेमारी के दौरान तीन लोगों को दबोचा गया था. हालांकि इनमें से एक को छोड़ दिया गया, चर्चे के मुताबिक भागने वाला ये व्यक्ति समीर का बेहद खास था और उसका नाम अजीत है. अजीत के भागने या छोड़े जाने के पीछे कई बातें चर्चे में हैं. ये भी कहा जा रहा है कि लोकल पुलिस भी समीर से सुविधा शुल्क ले रही थी, इस कारण मरव्वत की गई है. बता दें कि इस छापेमारी में समीर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी. प्राथमिकी में एक अज्ञात व्यक्ति के भागे जाने की बात कही गई है.निरसा में आनंद साव के ठिकानों पर छापा, सात गिरफ्तार
अवैध लॉटरी के कारोबार को लेकर शुभम संदेश लगातार आवाज उठाता रहा है. पिछले कुछ महीनों से शुभम संदेश में इससे संबंधित रिपोर्ट छापी गयी है. जिसके बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी है और वह लगातार छापेमारी कर रही है. इसी क्रम में एसएसपी एचपी जनार्दनन की स्पेशल टीम ने निरसा में लॉटरी के किंग माने जाने वाले आनंद साव के ठिकानों पर रविवार की देर शाम दबिश दी थी. निरसा के भालजोरिया स्थित मकान और गोदाम में एसओजी टीम ने छापेमारी कर कुख्यात आनंद साव के सात कर्मियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से भारी मात्रा में अवैध लॉटरी के टिकट भी बरामद किये गये. बताया जा रहा है कि एक बैग में लॉटरी का टिकट और दूसरे में पैसा था. हालांकि पुलिस की तरफ से कैश बरामद होने की पुष्टि नहीं की गयी. बता दें कि आनंद साव जीटी रोड का कुख्यात लॉटरी कारोबारी है. कई सालों से लगातार लॉटरी का अवैध कारोबार कर काफी रुपये और संपत्ति खड़ा कर चुका है. पुलिस को उसकी तलाश थी. सटिक सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है और उसके बड़े नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास किया गया है. इसे भी पढ़ें : देवर">https://lagatar.in/sita-soren-is-sister-in-law-at-home-not-in-the-election-field-basant/">देवरबसंत का भाभी सीता सोरेन पर प्रहारः कहा- झामुमो ने दिया बहुत सम्मान, चुनावी मैदान में रिश्ता नहीं [wpse_comments_template]
Leave a Comment