Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शुभम संदेश इंपैक्ट : बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ. शुकदेव भोई हटाए गए

Advertisement
Advertisement

अपडेट : भ्रष्टाचार के आरोप में राजभवन ने की थी जांच, नोटिस मिलने के बाद वीसी ने दिया इस्तीफा

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू), धनबाद के कुलपति डॉ. शुकदेव भोई को राज्यपाल ने पद से हटा दिया है. राजभवन ने 13 अक्टूबर को प्रेस ब्रीफिंग कर इसकी सूचना दी है. विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. कौशल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे राजभवन से नोटिस आने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. भोई को रिलीविंग लेटर दे दिया गया. इसके बाद डॉ. भोई लाल बहादुर शास्त्री यूनिवर्सिटी, दिल्ली के लिए रवाना हो गए. उल्लेखनीय है कि शुभम संदेश ने बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ. शुकदेव भोई द्वारा विश्वविद्यालय में किए गए भ्रष्टाचार को प्रमुखता से उजागर किया था, जिस पर राज्यपाल ने भी मुहर लगाई थी.

20 सितंबर को सिंडिकेट की बैठक में हुआ था हंगामा

ज्ञात हो कि 20 सितंबर को हुई सिडिंकेट की बैठक में राज्यपाल के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित डॉ. राजीव कुमार ने कुलपति डॉ. भोई पर कई आरोप लगाए थे. सिंडिकेट में जमकर हंगामा भी हुआ था. डॉ. राजीव ने सिंडिकेट की रिपोर्ट राजभवन में जमा करने की बात कही थी. इसके बाद प्रतिकुलपति के राज्यपाल से मुलाकात के बाद कुलपति की बर्खास्तगी को बल मिला था. इसके पूर्व कुलपति पर लगे आरोपों को लेकर 18 जुलाई को राजभवन की जांच कमेटी ने विवि का दौरा किया था. यहां पूछताछ के बाद कमेटी ने कई दस्ताबेज जब्त किए थे. बीते लगभग ढाई माह से जांच रिपोर्ट पेंडिंग थी.

कुलपति पर लगे थे ये आरोप

बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ. शुकदेव भोई पर कई गंभीर आरोप लगे थे. इनमें बीसीसीएल कैंपस के क्वार्टर में रहते हुए एचआरए लेने, टेंडर प्रक्रिया पूरी किए बगैर मैनपावर सप्लाई, छह कैंटीन का आवंटन करीबियों के बीच करने, बड़े पैमाने पर सामान की खरीद, बीएड कॉलेज से पैसे मांगने, कॉलेजों को फीस बढ़ाने की अनुमति देने, बिना उचित प्रक्रिया के खुले बाजार में उत्तर पुस्तिका बेचने, बिना लाइसेंस की कंपनी सिटी क्लैप को टेंडर देने, कई कॉलेजों में प्राचार्य के तबादले के बदले पैसे लेने, विकास कार्य को लेकर विव विकास फंड में प्राचार्य, शिक्षक, एचओडी व डीन से पैसे लेने, 10 महीने में 46 तबादले करने, बिना प्रक्रिया के स्वीकृत पद से ज्यादा नई नियुक्ति करने, टेंडर के बिना कोटेशन के आधार पर कार्य आवंटन का आरोप शामिल है. यह भी पढ़ें : बीएसएल">https://lagatar.in/order-to-cbi-to-produce-witnesses-in-bsl-appointment-scam-case/">बीएसएल

में नियुक्ति घोटाला मामले में सीबीआई को गवाह पेश करने का आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही