Search

 
 
 

‘शुभम संदेश’ इंपैक्ट : मुखिया व पंचायत सेवक ने मानगढ़ में मेट के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

 
Chouparan : चौपारण के मानगढ़ में मेट सीमा देवी के खिलाफ वहां के मुखिया और पंचायत सेवक ने प्राथमिकी कराई है. दरअसल 4.84 लाख की मनरेगा योजना के तहत मानगढ़ में मुरकटिया आहर का जीर्णोद्धार मजदूरों की जगह जेसीबी से कराया जा रहा था. इसकी पड़ताल “शुभम संदेश" ने की थी और फिर स्थल पर पहुंच कर तस्वीर के साथ प्रमुखता से खबर भी छापी थी. उस तालाब में मेट के पति गुरुदेव प्रसाद दांगी के नेतृत्व में जेसीबी से मिट्टी कटवाया जा रहा था. "शुभम संदेश" की खबर पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के आदेशानुसार मामला दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें :ग्राउंड">https://lagatar.in/ground-report-no-whereabouts-of-pm-residence-booking-continues/">ग्राउंड

रिपोर्ट : पीएम आवास का ठिकाना नहीं, बुकिंग जारी

जेसीबी का किया गया था उपयोग

इस संबंध में थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने बताया कि मानगढ़ के मुखिया अर्जुन पांडेय और पंचायत सेवक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया है. उसी आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 115/23 में धारा 406, 420 भादवि एवं 25 मनरेगा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. जिसमें मेट सीमा देवी पति : गुरुदेव प्रसाद दांगी, ग्राम मानगढ़ को अभियुक्त बनाया गया है. प्राथमिकी में लिखा गया है कि मेट सीमा देवी की ओर से बिना किसी सूचना के गलत मंशा से मनरेगा अधिनियम एवं मनरेगा मजदूरों के हितों के विरुद्ध जाकर जेसीबी मशीन का प्रयोग किया जा रहा था. जानकारी हो कि इसी तरह के मामले में दैहर पंचायत के ग्राम सोहरा निवासी अनिता देवी पति : जयंत सिंह के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dca-will-provide-free-jee-and-medical-preparation-to-46-children/">धनबाद:

 डीसीए 46 बच्चों को निःशुल्क कराएगा जेईई और मेडिकल की तैयारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही