Search

 
 
 

शुभम संदेश इंपैक्ट : बाघमारा प्रखंड कार्यालय में रिश्वतखोरी मामले में सीओ ने क्लर्क को किया शोकॉज

 

मंत्री जोबा मांझी, चंपई सोरेन, विधायक व डीसी से शिकायत

Katras : बाघमारा प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार व अंचलाधिकारी के क्लर्क अजय कुमार द्वारा मोबाइल पर की जा रही घूसखोरी की लेन-देन की बातचीत शुभम संदेश के सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सीओ रवि भूषण ने क्लर्क अजय कुमार को शोकॉज नोटिस जारी किया है. इधर प्रखंड कार्यालय में विधवा-वृद्धा पेंशन में हो रही घुसखोरी के संबंध में हेल्पिंग क्रॉप्स फाउंडेशन एनजीओ के उपाध्यक्ष मनोज चावला ने शुभम संदेश अखबार की कटिंग के सााथ राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा मांझी,  धनबाद के डीसी व बाघमारा विधायक ढुल्लू को ट्वीट कर शकायत करते हुए मामले की जांच करने की मांग की है. इधर मामले को लेकर अंचलाधिकारी रवि भूषण ने कहा कि क्लर्क अजय कुमार के गलत कार्यों को लेकर उसे स्पष्टीकरण नोटिस देकर एक दिन के अंदर जवाब मांगा गया है .स्पष्टीकरण के बाद उसके खिलाफ न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी. भ्रष्टाचार करने वाले लोगों के खिलाफ हर हाल में विभागीय कार्रवाई होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-girl-murdered-in-tata-mutual-fund-office-manager-accused/">धनबाद

: टाटा म्यूचुअल फंड के ऑफिस में युवती की हत्या, मैनेजर पर आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही