Ranchi : दैनिक समाचार पत्र शुभम संदेश में छपी सोलर लाइट घोटाले की खबर पर भाजपा ने संज्ञान लिया है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इसे लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. दैनिक शुभम संदेश में 19 फरवरी 2023 को "सोलर लाईट के नाम पर करोड़ों का घपला, सेटिंग का आरोप" शीर्षक से खबर छपी थी. दीपक प्रकाश ने पत्र के साथ खबर की कटिंग भी चीफ सेक्रटरी को भेजी है.
विस उपचुनाव : सत्ता और विपक्ष के लिए अग्निपरीक्षा [wpse_comments_template]
पत्र की प्रति एसीबी के आईजी को भी भेजी
कहा है कि इसके पहले भी लातेहार जिले में जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफटी फंड के दुरुपयोग के मामले उजागर हुए हैं. वहां प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना सहित केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं में भारी अनियमितता बरती जा रही है. योजनाओं की स्वीकृति में अहर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जो योग्य हैं उन्हें योजनाओं से वंचित किया जा रहा है, जबकि बिचौलियों के द्वारा जो अहर्ताधारी नहीं हैं, उन्हें गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ मिल रहा है. ऐसी परिस्थिति में विभिन्न योजनाओं में बरती जा रही घोर अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होना जरूरी है. उन्होंने पत्र की प्रति एसीबी के आईजी को भी भेजी है. इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-vis-by-election-litmus-test-for-power-and-opposition/">रामगढ़विस उपचुनाव : सत्ता और विपक्ष के लिए अग्निपरीक्षा [wpse_comments_template]
Leave a Comment