Search

शुभम संदेश इंपैक्ट : सुरक्षा में लापरवाही पर धनबाद डीआरएम गंभीर, एजेंसी को हिदायत

Katras/Dhanbad : धनबाद रेल मंडल प्रशासन ने तेतुलमारी व निचितपुर स्टेशन पर ट्रैक बिछाने के कार्य के दौरान मजदूरों के बिना हेलमेट व चप्पल पहनकर काम करने के मामले को गंभीरता से लिया है. शुभम संदेश के गुरुवार के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद धनबाद के डीआरएम ने सीनियर डीईएन कॉर्डिनेशन प्रदीप कुमार को मामले की जांच का आदेश दिया. वहीं, सीनियर डीईएन कॉर्डिनेशन ने ट्रैक पर सीमेंट का स्लीपर बिछाने वाली एजेंसी (ठेकेदार) को सुरक्षा मानकों के अनुरूप काम करने की सख्त हिदायत दी है. उन्होंने कहा कि बुधवार को निचितपुर रेलवे स्टेशन पर टीआरडी मशीन के जरिए ट्रैक पर काम हो रहा था. रेल मंडल के कई स्टेशनों पर टीआरडी मशीन काम कर रही है. अगर एजेंसी सुरक्षा में लापरवाही बरत रही है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि निचितपुर और तेतुलमारी स्टेशन के बीच टीआरडी मशीन के नीचे कार्य में सुरक्षा की अनदेखी की सूचना मिली है, संबधित एजेंसी को चेतावनी दी गई है.

शुभम संदेश ने प्रमुखता से उठाया था मसला

ज्ञात हो कि सुरक्षा में अनदेखी से संबंधित खबर शुभम संदेश ने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी. निचितपुर व तेतुलमारी स्टेशन के बीच पटरी पर बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से काम लिया जा रहा था. बात इसलिए भी गंभीर है कि आधा दर्जन रेल कर्मियों की मौत ऐसी ही लारवाही के कारण हो हो गई थी. खबर प्रकाशित होने के बाद कई लोगों ने खबर की कतरन के साथ डीआरएम को ट्वीट किया था. इसके बाद डीआरएम ने सीनियर डीएन कॉर्डिनेशन को मामले की जांच के लिए कहा था. यह भी पढ़ें : मुकेश">https://lagatar.in/gautam-adani-becomes-indias-richest-person/">मुकेश

अंबानी को पछाड़कर गौतम अडाणी फिर बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp