Search

 
 
 

‘शुभम संदेश’ इंपैक्ट : दिवंगत अनुसेवक के एनओसी के लिए डीएसई ने कोषागार को भेजा पत्र

 
Hazaribagh : अवर विद्यालय नगरपालिका हजारीबाग के दिवंगत अनुसेवक भुनेश्वर राणा के बकाया एनओसी के लिए डीएसई ने जिला कोषागार पदाधिकारी को पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा है कि अनुसेवक के आश्रित को औपबंधिक भुगतान और पेंशन दिया जाना है. ऐसे में कोषागार यह प्रमाण पत्र निर्गत करे कि अनुसेवक पर किसी प्रकार का सरकारी बकाया तो नहीं है. अनुसेवक के आश्रित को न नौकरी न पेंशन मिलने के बारे में ‘शुभम संदेश’ ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था. 20 मार्च को अनुसेवक की मौत हो गई थी. अब तक अनुकंपा के आधार पर परिवार के किसी सदस्य को नौकरी नहीं मिली है. इसके लिए अनुसेवक के पुत्र दीपक राणा और पत्नी देवंती देवी ने विभाग से नौकरी के लिए गुहार लगाई थी. सुनवाई नहीं होने पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार ने ई-मेल से डीएसई, डीईओ और आरडीडीई को जानकारी देते हुए भुनेश्वर राणा के आश्रित को इंसाफ दिलाने की मांग की थी. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/scene-of-devastation-in-himachal-seven-people-of-the-same-family-died-due-to-cloudburst-in-sola/">हिमाचल

में तबाही का मंजर, सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, कई घर और गाड़ियां बही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही