Search

 
 
 

शुभम संदेश इंपैक्ट: घाटशिला कॉलेज ने रद्द किया विज्ञापन

 
Rajnish Prasad Ranchi: दैनिक अखबार शुभम संदेश की खबर का इंपैक्ट हुआ है. बीते 28 मार्च को कोल्हान विश्वविद्यालय के अंदर आने वाले घाटशिला कॉलेज ने अस्थायी सहायक प्राध्यापक बहाली के लिए विज्ञापन निकाला था. जिसके लिए योग्यता संबंधित विषय में स्नातकोत्तर, नेट और पीएचडी मांगी गई थी. इसके लिए प्रति घंटी स्नातक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए 300, स्नातकोत्तर में पढ़ाने के लिए 350 रुपए और अधिकतम 8500 रुपये निर्धारित किए गए थे, जबकी झारखंड के अन्य विश्वविद्यालयों में स्नातक के लिए 500 और स्नातकोत्तर के लिए 600 प्रति घंटी मानदेय मिलती है. वही अधिकतम 36000 रुपए निर्धारित है. 31 मार्च के अंक में दैनिक अखबार शुभम संदेश ने प्रमुखता से इस बात को उठाया था. जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने 1 अप्रैल को नोटिस जारी कर के विज्ञापन रद्द कर दिया है. इसे भी पढ़ें- 50">https://lagatar.in/more-than-50-lawyers-have-received-threats-4-killed-so-far-many-attacked/">50

से ज्यादा वकीलों को मिल चुकी है धमकी, अबतक 4 की हत्या, कईयों पर जानलेवा हमला
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही