Search

 
 
 

शुभम संदेश इंपैक्ट : पीड़ित महिला से मिले राज्यपाल, हजारीबाग डीसी को दिया जांच का निर्देश

 
Ranchi : हिंदी दैनिक शुभम संदेश में खबर प्रकाशित होने के बाद राज्यपाल रमेश बैस ने हजारीबाग डीसी को मामले की जांच करते हुए पीड़ित महिला की समस्या का समाधान करने का आदेश दिया है. बताते चलें कि 27 जुलाई को शुभम शंदेश में यह खबर प्रकाशित की गई थी कि एक महिला चंचला देवी की 400 एकड़ भूमि हड़प ली गई है. इसे लेकर पीड़ित महिला राजभवन के सामने धरना पर बैठी हुई है. पिड़ित महिला के मामले पर राजभवन ने संज्ञान लिया. राज्यपाल रमेश बैस पीड़ित महिला से मिले और 400 एकड़ भूमि हड़पने और गोली चलने के बारे में जानकारी ली. उसके बाद हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय को जांच करने का आदेश दिया. साथ ही पीड़ित महिला से मिलकर बातें सुनने को कहा. [caption id="attachment_372579" align="aligncenter" width="585"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/56-1.jpg"

alt="" width="585" height="1129" /> हिंदी दैनिक शुभम संदेश में बुधवार को छपी थी यह खबर [/caption]

राज्यपाल ने मेरी समस्या सुनी : चंचला देवी

चंचला देवी ने कहा कि राज्यपाल ने हमलोगों को राजभवन बुलाकर बात की. हमारी समस्या सुनी. मैंने उनको सारी बात विस्तार पूर्वक बतायी. जिसके बाद उन्होंने इस पर जांच करने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि हजारीबाग डीसी को इस संबंध में जांच करने का आदेश देंगे. राज्यपाल ने राजभवन में मेरा इलाज भी करवाया और दवा भी दी.

राजभवन सचिवालय से लेटर आया है : नैंसी सहाय

हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय ने कहा है कि राजभवन सचिवालय से लेटर आया है. चंचला देवी के संबंध में. इस संबंध में कहा गया है कि उच्च पदाधिकारी से जांच कर रिपोर्ट राजभवन को देना है. शुक्रवार को चंचला देवी को मिलने के लिए बुलाए हैं. उनसे मिल कर मामले की जांच की जायेगी. इसे भी पढ़ें- अविनाश">https://lagatar.in/in-charge-avinash-pandey-sought-cross-voting-report-from-the-state-leadership-will-submit-to-sonia-gandhi/">अविनाश

पांडेय ने कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व से मांगी क्रॉस वोटिंग की रिपोर्ट, सोनिया गांधी को सौंपेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही