Search

 
 
 

शुभम संदेश इंपैक्ट : रांची विश्वविद्यालय के क्वार्टर से हटाया गया अवैध कब्जा

 
Ranchi :   रांची विश्वविद्यालय के स्टाफ क्वार्टर पर लंबे समय से अवैध कब्जे था. शुभम संदेश ने इस मामले को 24 जुलाई 2023 के अंक में उठाया था. इसके बाद रांची विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और अवैध कब्जे को लेकर नोटिस जारी किया. शुभम संदेश में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन तेज हुआ और क्वार्टर में अवैध कब्जा जमाये लोगों को नोटिस भेजा. नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटा तो कार्रवाई हुई.

स्टाफ क्वार्टर परिसर में अवैध कब्जा जमाकर बना दिया था खटाल 

बता दें कि स्टाफ क्वार्टर परिसर में अवैध कब्जा जमाकर खटाल बना दिया गया था. खटाल को खाली करने के लिए रांची विश्वविद्यालय ने नोटिस भी जारी किया था. इसके बाद भी खटाल खाली नहीं किया गया था. लेकिन प्रसाशन की सख्ती के बाद खटाल खाली हुआ. इस परिसर में कुल 72 क्वार्टर हैं. जिसमें 22 से 23 नियमित कर्मचारी ही हैं. बाकी में अवैध कब्जा है. वहीं रिटायर कर्मचारी हैं और भाड़े पर लगा है. क्वार्टर पर अवैध कब्जा जमाये लोगों को रांची विश्वविद्यालय ने नोटिस भेजा है. उसे क्वार्टर खाली करने का निर्देश भी दिया है. बताया जाता है कि अवैध कब्जाधारियों से नियमित कर्मचारी परेशान रहते हैं. आये दिन वहां लड़ाई झगड़ा होता रहता है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही