हर दिन 3% की हो रही थी अवैध वसूली, हर माह 18 लाख की हो रही थी कमाई दुकानदार और खरीदार दोनों को मिली राहत Hazaribagh : आपका सर्वाधिक लोकप्रिय और चर्चित दैनिक अखबार ‘शुभम संदेश’ में हजारीबाग जिले में शराब के गोरखधंधे में कमीशनखोरी की खबर छपते ही 12 घंटे के अंदर मामले पर विराम लग गया. यह मामला प्रकाश में आने के बाद 3% अवैध वसूली पर फिलहाल विराम लग गया. इस संबंध में ‘शुभम संदेश’ में 19 सितंबर के अंक में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया गया था. इसी दिन से पूरे जिले में अवैध वसूली नहीं होने की जानकारी दी गई. झंडा चौक और बड़ा बाजार स्थित शराब दुकान में जब पूछताछ और पड़ताल की गई, तो यह पता चला कि एक रुपया भी अतिरिक्त प्रिंट रेट पर नहीं लिया जा रहा है. यह भी कहना है कि 3% का जो खेल चल रहा था, उस पर भी अब विराम लग गया और दुकानदार प्रिंट रेट पर ही शराब बेच रहे हैं. इसे भी पढ़ें :मुरी">https://lagatar.in/administration-alert-regarding-rail-chakka-jam-movement-of-kudmi-community-in-muri-section-144-imposed-in-silli-area/">मुरी
में कुड़मी समाज के रेल चक्का जाम आंदोलन को लेकर प्रशासन अलर्ट, सिल्ली अंचल में धारा 144 लागू
: भरभरा कर गिरा प्राथमिक विद्यालय अमतरो का भवन, कोई हताहत नहीं
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/rate-chart-19_966-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
में कुड़मी समाज के रेल चक्का जाम आंदोलन को लेकर प्रशासन अलर्ट, सिल्ली अंचल में धारा 144 लागू
शराब बिक्री को लेकर 3% का खेल चल रहा था
दरअसल पिछले कई दिनों से हजारीबाग में शराब बिक्री को लेकर 3% का खेल चल रहा था. इसकी जानकारी पदाधिकारी से लेकर दुकानदार तक को थी कि तीन प्रतिशत कमीशन कहां जा रहा था. लेकिन इस विषय पर कोई भी व्यक्ति कुछ कहने को तैयार नहीं था. खरीदार भी अधिक कीमत पर शराब खरीद रहे थे और अंदर ही अंदर विवाद चल रहा था. दुकानों पर मारपीट की स्थिति भी हो जा रही थी. यह स्थिति पूरे जिले भर में थी. जो भी सेल्समेन तीन प्रतिशत नहीं देना चाहता था, उसे नौकरी से हटाने की बात भी कही जाती थी. ऐसे में सेल्समैन जबरन अधिक कीमत पर शराब बेच रहे थे. अब दुकानदार और खरीदार दोनों को राहत मिली है.अब प्रिंट रेट पर ही दी जा रही शराब
बड़ा बाजार दुकान से शराब लेने वाले राजीव बताते हैं कि दो दिन पहले तक ₹50 अधिक लिए जा रहे थे. लेकिन अब प्रिंट रेट पर ही शराब दी जा रही है. दूसरी ओर झंडा चौक पर खरीदारी करते विक्की कुमार ने बताया कि शराब निर्धारित मूल्य पर ही बेची जा रही है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-building-of-primary-school-amtaro-collapsed-no-casualties/">गिरिडीह: भरभरा कर गिरा प्राथमिक विद्यालय अमतरो का भवन, कोई हताहत नहीं
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment