Search

 
 
 

शुभम संदेश इंपैक्ट : मनरेगा कर्मियों ने घुमाई जादुई छड़ी, रातों-रात डोभा बनकर तैयार

 

गिरिडीह : मनसाडीह में बगैर डोभा निर्माण 70 % राशि निकासी का मामला

Rohit Bharti Tisri (Giridih) : वैसे तो मनरेगा योजनाओं में लूट और गड़बड़झाले की बातें सामने आती रहती हैं. विभाग द्वारा इन मामलों की जांच भी की जाती रही हैं. बावजूद मनरेगा में गड़बड़ी और अनियमितताएं बंद होने का नाम ही नहीं ले रही. ऐसा ही मामला तिसरी प्रखंड की मनसाडीह पंचायत से आया है. यहां बगैर डोभा निर्माण के ही 70 प्रतिशत राशि की निकासी कर ली गई. शुभम संदेश में खबर प्रकाशित होने के बाद दो दिनों में ही डोभा बनकर तैयार हो हो गया. दरअसल, मनरेगा योजना 2022-23 के तहत मनसाडीह पंचायत के टिकुलिया में सीताराम सोरेन (पिता कान्हू सोरेन) की जमीन पर डोभा निर्माण कार्य किया जाना था. लेकिन उक्त स्थल पर योजना से जुड़ा आधा टूटा हुआ बोर्ड लगा था. उसके आसपास कहीं भी निर्माण कार्य नहीं किया गया था. जबकि इसमें 128520 रुपए की भारी-भरकम राशि की निकासी कर ली गई थी. इस मामले को शुभम संदेश ने 24 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद संबंधित कर्मचारियों और बिचौलियों ने ऐसी जादू की छड़ी घुमाई कि उक्त स्थल से कुछ ही दूर पर रातों-रात डोभा का निर्माण हो गया. साथ ही पुराने बोर्ड को तोड़कर नया बोर्ड भी लगा दिया गया. अब सवाल यह है कि बगैर डोभा निर्माण के उतनी बड़ी राशि की निकासी आखिर कैसे कर ली गई थी. तुरंत डोभा कैसे अवतरित हो गया. इधर मामले की जांच करने आई मनरेगा लोकपाल तम्मना प्रवीण से फोन के माध्यम से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया. लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई. यह भी पढ़ें : परिवारवाद">https://lagatar.in/family-based-government-made-the-state-hollow-3-news-from-giridih-including-amar-bauri-ii/">परिवारवाद

वाली सरकार ने राज्य को बनाया खोखला : अमर बाउरी II समेत गिरिडीह की 3 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही