Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शुभम संदेश इंपैक्ट: हरकत में आया नगर पंचायत

निवर्तमान वार्ड पार्षद ने पीडि़ता से की मुलाकात कहा- पीडि़ता के बेटों को मिला है सरकारी आवास, पीडि़ता को पेंशन योजना से जोड़ा जायेगा Sunil Kumar Latehar : शुभम संदेश ने अपने 30 मार्च के अंक में पेड़ के नीचे रहने को विवश है बड़का बानपुर की फुलो कुंवर शीर्षक से एक खबर प्रकाशित की थी. खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत हरकत में आया. नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर सीटी मैनेजर राजकुमार वर्मा पीडि़ता के घर पहुंचे और वस्तुस्थिति से अवगत हुए. इधर, निवर्तमान वार्ड पार्षद जीतेंद्र पाठक उर्फ बलि पाठक भी फूलो कुंवर के घर पहुंचे. उन्होंने फूलो कुंवर से बातचीत की और उसका हाल जाना. जीतेंद्र पाठक ने बताया कि फूलो कुंवर के दो बेटे हैं. इसमें से एक बेटे को नगर पंचायत के द्वारा आवास दिया जा चुका है और दूसरे बेटे को भी आवास योजना का लाभ दिया जाना है और उसकी प्रक्रिया चल रही है. पाठक ने आगे बताया कि फूलो कुंवर काफी वर्षों से यहां नहीं रहती थी. हाल ही में वह यहां आयी है.सर्दियों के मौसम में उन्होने उसे कंबल भी उपलब्ध कराया था. इसे भी पढ़ें-प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-gandhis-allegation-modi-government-is-putting-pressure-on-judiciary-after-decision-on-electoral-bonds/">प्रियंका

गांधी का आरोप, चुनावी बांड पर फैसले के बाद न्यायपालिका पर दबाव बना रही मोदी सरकार…

आधार कार्ड बनवाने की कोशिश ताकि योजना का लाभ मिल सके

उसके पास आधार कार्ड तक नहीं है कि उसे किसी योजना का लाभ दिया जा सके. श्री पाठक ने शुभम संदेश को बताया कि वे अपने व्यक्तिगत प्रयास से फूलो कुंवर का आधार कार्ड बनवाने का प्रयास करेगें, ताकि उसका बैंक खाता खुल सके और पेंशन योजना का लाभ उसे मिल सके. नगर पंचायत कर्मियों ने फूलो कुंवर को नगर पंचायत के द्वारा बनाये गये आश्रयगृह में रहने का आग्रह किया, लेकिन फूलो कुंवर वहां जाने से मना कर दिया. वहीं फूलो कुंवर के एक बेटे ने कहा कि उसकी मां दोनो भाइयों को छोटा में ही छोड़ कर चली गयी थी. अब वह यहां आयी है. इस कारण वह उसे घर में रखने से मना कर दिया है. इस पर नगर पंचायत कर्मियों ने फूलो देवी को अपने घर में रखने बात बेटों से कही. लेकिन उन्होंने उनकी भी एक बात नहीं सुनी. बहरहाल फूलो कुंवर एक पेड़ के नीचे ही रह रही है. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-accused-of-murder-of-wife-and-three-daughters-commits-suicide-in-motihari/">बिहारः

मोतिहारी में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के आरोपी ने की खुदकुशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही