Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शुभम संदेश इंपैक्ट : यात्री शेड में रह रहे वृद्ध दंपती का बना राशन कार्ड

Advertisement
Advertisement
Latehar : सदर प्रखंड के आरागुंडी पंचायत के टेमकी ग्राम के यात्री शेड में रह रहे वृद्ध दंपती रुपन उरांव पत्नी शुकरी उरांव का शनिवार को राशन कार्ड बनाया गया और उन्हें राशन भी उपलब्ध कराया गया. बता दें कि गत दिनों मीडिया में वृद्ध दंपती के एक यात्री शेड में तंगहाल हालत में रहने की खबर प्रकाशित की गयी थी. इसके बाद विधाययक बैद्यनाथ राम के निर्देश पर अंकित पांडेय ने उस वृद्ध दंपती को कंबल व बिस्तर आदि मुहैया कराया था. इसे शुभम संदेश ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. खबर छपने के बाद शनिवार को बीडीओ मनोज कुमार तिवारी के निर्देश के बाद उक्त दंपती का राशन कार्ड बनाया गया और 20 किलो खाद्यान्न भी उपलब्ध कराया गया. मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और गोदाम प्रबंधक रघु कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. रघु कुमार ने कहा कि उक्त वृद्ध दंपती का हरा राशन कार्ड बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : गजब">https://lagatar.in/amazing-two-teams-from-bihar-reached-to-play-ranji-against-mumbai-then-there-was-huge-ruckus/">गजब

: मुंबई के खिलाफ रणजी खेलने पहुंच गई बिहार की दो टीम, फिर हुआ जमकर बवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही