आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए डीएसई ने इचाक थाने को भेजा पत्र 24 घंटे के अंदर मांगा गया जवाब, डीईओ ने शुरू कराई जांच पीड़िता से ली जाएगी जानकारी, आरोपी के बर्खास्तगी की मांग Hazaribagh: प्लस टू हाई स्कूल की एक शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोपी शिक्षक की खबर ‘शुभम संदेश’ हिन्दी दैनिक में छपते ही डीएसई संतोष गुप्ता ने गंभीरता से संज्ञान लिया है. उन्होंने इचाक स्थित तिलरा कवातू मिडिल स्कूल के शिक्षक उमेश प्रजापति को शोकॉज किया है और आरोपों के संबंध में 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है. यह भी कहा है कि क्यों नहीं इस मामले में उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई चलाई जाए. वहीं, डीएसई ने एक पत्र इचाक थाना प्रभारी के नाम भेजा है और कहा है कि आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कानूनी प्रावधान के तहत कार्रवाई करें. डीएसई ने कहा कि पीड़िता को ऑफिस बुलाया गया है. उनसे भी जानकारी लेंगे. वहीं डीईओ उपेंद्र नारायण ने भी जांच का आदेश देते हुए बड़कागांव सह बरही के एरिया ऑफिसर दीपक कुमार को जांच पदाधिकारी बनाया है. इधर, आरोपी शिक्षक उमेश प्रजापति के खिलाफ झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ मुखर हो गया है. संघ के अध्यक्ष मो. अतिकुज्जमा ने कहा कि ऐसे शिक्षक को निलंबित नहीं, बर्खास्त कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि संघ पीड़िता के साथ खड़ा है और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cmpf-board-of-trustees-meeting-on-27th-september-in-delhi/">धनबाद
: सीएमपीएफ बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक 27 सितंबर को दिल्ली में
: पुलिस ने 24 घंटे में दुष्कर्म के आरोपी चाचा-भतीजा समेत पांच को किया गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/dddd-1-7.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
: सीएमपीएफ बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक 27 सितंबर को दिल्ली में
पूर्व से काफी विवादित शिक्षक रहा है उमेश प्रजापति
हजारीबाग स्थित इचाक प्रखंड के तिलरा कवातू मिडिल स्कूल के शिक्षक उमेश प्रजापति पूर्व से विवादित रहे हैं. वह पहले स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सचिव थे. वरीय शिक्षक आने के बाद उन्हें प्रभार से हटा दिया गया. वर्ष 2017 में उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब लाइब्रेरी में रखने के लिए दिया गया था. उन्होंने उसे कबाड़ी में बेच दिया. ग्रामीणों ने उस किताब को बेचते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया. उसके बाद ग्रामीणों ने मामले को डीईओ के पास आवेदन के जरिए उठाया. शिक्षक उमेश प्रजापति काफी गिड़गिड़ाने लगा. ग्रामीणों ने उस पर एक लाख रुपए दंड लगाया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-arrested-five-including-uncle-and-nephew-accused-of-rape-in-24-hours/">चाईबासा: पुलिस ने 24 घंटे में दुष्कर्म के आरोपी चाचा-भतीजा समेत पांच को किया गिरफ्तार
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment