Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘शुभम संदेश’ इंपैक्ट : पहाड़पुर में डीप बोरिंग होने से ग्रामीणों में हर्ष

Barkattha : हजारीबाग स्थित बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के अतिपिछड़ा आदिवासी बहुल गांव पहाड़पुर में प्रशासन की ओर से डीप बोरिंग कराए जाने से ग्रामीणों में खुशी के भाव हैं. गोरहर पंचायत स्थित पहाड़पुर में पानी की विकट समस्या है. यहां के ग्रामीण चुआं से पानी पीने को विवश हैं. इस खबर को शुभम संदेश ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. पहाड़पुर गांव प्रखंड कार्यालय से महज आठ किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ियों के तलहटी पर अवस्थित है. इस गांव में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. आजादी के 75 वर्षों बाद भी आदिवासी समुदाय के लोग चुआं से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं. शुभम संदेश की खबर पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया ने इस मुद्दे को डीसी और डीडीसी से मिलकर के अतिशीघ्र समाधान के लिए आग्रह किया था. ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया के प्रयास की सराहना की है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-district-task-force-meeting-regarding-malaria-control-and-prevention-on-the-instructions-of-dc/">हजारीबाग

DC के निर्देश पर मलेरिया नियंत्रण व बचाव को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही