Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शुभम संदेश इंपैक्ट : हजारों लीटर पानी की बर्बादी रुकी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने लीकेज को कराया ठीक

  • खबर छपने के बाद नींद से जागा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
  • डीसी और नगर आयुक्त के आदेश में हुआ काम
  • सीपीएम नेता ने भी प्रशासन से की थी शिकायत
Hazaribag :  हजारीबाग के इंद्रपुरी चौक पर पाइप लीकेज होने की वजह हर दिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था. जिसे अब ठीक कर लिया गया है. ‘शुभम संदेश’ और ‘लगातार डॉट इन’ में खबर छपने के बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की नींद खुली और विभाग के कर्मियों ने लीकेज को ठीक किया. जिससे हर दिन हो रहे हजारों लीटर पानी की बर्बादी रुक गयी. सीपीआईएम जिला कमिटी ने डीसी और आयुक्त नगर निगम को तत्काल संज्ञान लेने के लिए धन्यवाद दिया है. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/55651-criminal-cases-registered-in-jharkhand-police-could-file-charge-sheet-only-in-28380-cases/">झारखंड

में 55651 आपराधिक मामले दर्ज, सिर्फ 28380 मामले में ही चार्जशीट दाखिल कर पायी पुलिस)

शुभम संदेश में छपी थी खबर 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-10-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शुभम संदेश ने खबर में यह बताया था कि किस तरह बरकट्ठा के पहाड़पुर में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं और चुआं से अपनी प्यास बुझाने को विवश हैं. वहीं हजारीबाग शहर के इंद्रपुरी चौक पर पाइप में लीकेज की वजह से हजारों लीटर पानी यूं ही बेकार बह रहे हैं. इस संबंध में सीपीएम नेता गणेश कुमार सीटू ने इंद्रपुरी चौक पर बर्बाद होते पेयजल की शिकायत डीसी से की थी. साथ ही उसकी प्रति आयुक्त नगर निगम को भी दी थी. जिस पर आयुक्त नगर निगम ने तत्काल संज्ञान लिया और लीकेज को जल्द से जल्द ठीक करवाने का आदेश दिया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fighting-between-two-parties-chief-injured-both-sides-applied-in-the-police-station/">हजारीबाग

: मनरेगा में अनियमितता की शिकायत पर दो पक्षों के बीच मारपीट, मुखिया घायल
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही