Search

‘शुभम संदेश’ पड़ताल : एनएचआर और एंटी करप्शन संगठन के नाम पर चल रहा अलग ही गोरखधंधा

ढाई-ढाई हजार रुपए लेकर नौजवानों को दिखाया जा रहा लोक लुभावन सपना कहीं डीएसपी, तो कहीं स्टेट प्रेसीडेंट का बोर्ड लगाकर लोगों को कर रहे गुमराह Pramod Upadhyay Hazaribagh : हजारीबाग में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो नामक संगठन के नाम पर कुछ अलग ही गोरखधंधा चल रहा है. पहले तो ढाई-ढाई हजार रुपए लेकर नौजवानों को इस संगठन से जोड़ा जा रहा है. फिर उन्हें लोक-लुभावन सपने दिखाए जा रहे हैं. उन्हीं सदस्यों में किसी को डीएसपी, को किसी को स्टेट प्रेसीडेंट के पद का सब्जबाग दिखाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है. घरों पर अपना नेमप्लेट लगाकर समाज की आंखों में धूल झोंका जा रहा है. इतना ही नहीं कई जगहों पर धौंस दिखाकर रकम की वसूली भी की जा रही है. इसे भी पढ़ें-नौ">https://lagatar.in/minister-joba-majhi-along-with-nine-virgin-girls-inaugurated-the-cloth-strip-durga-puja-pandal/">नौ

कुंवारी कन्याओं के साथ मंत्री जोबा माझी ने कपड़ा पट्टी दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

गांवों में लोगों को ठगा जा रहा

भ्रष्टाचार निरोधक संस्थान से जुड़े युवाओं को बताया जा रहा है कि वह संगठन के माध्यम से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा सकते हैं. इसमें कई नौजवान ग्रामीण इलाके से भी जुड़ रहे हैं. उसके बाद वह आई कार्ड के साथ गांव में जा रहे हैं. वहां लोगों को ठगा जा रहा है. ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जो शहर में भी संस्था के नाम पर स्कूल, हॉस्पिटल, ठेकेदार एवं अन्य स्थानों पर डरा-धमका कर रकम की वसूली की जा रही है. यहां तक कि कई नौजवान अपने आप को कोई डीएसपी, तो कोई सीनियर ऑफिसर, तो कोई स्टेट प्रेसिडेंट, तो कोई सेक्रेटरी कह अपने वाहनों में भी हूमन राइट एंड एंटी करप्शन ब्यूरो का बोर्ड लगाकर खुलेआम घूम रहे हैं. ऐसा कर पुलिस, प्रशासन और आम लोगों पर धौंस जमा गुमराह कर रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/nameplate_442-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> केस-1 : हजारीबाग सदर प्रखंड के चोरहेता गांव में एक भ्रष्टाचार निरोधक के नाम पर संवेदक को फोन कर पहले धमकाया, फिर कार्ड दिखाया और बैठकर बात करने की बात कही. उसके बाद संवेदक ने पूछा कि आखिर क्यों बुलाया जा रहा है, तो बैठ कर बात करने की बात कही. नहीं तो धमकी देते हुए कहा कि यह मामला आगे तक भेजेंगे. हम भ्रष्टाचार निरोधक के कार्यकर्ता हैं. वह एक लाख रुपए की मांग कर रहा था. संवेदक ने पांच हजार रुपए दिए, तो उन्हें लौटा दिया. केस-2 : चलकुशा में एक संगठन राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो का सोशल मीडिया पर कमेंट चल रहा था. उसमें यह लिखा था कि एक युवक सरकारी संस्थान में जाकर लोगों को कार्ड दिखाकर धमका रहा है और मैनेज करने के नाम पर पैसे मांग रहा है. इसका एक आई कार्ड का फोटो खूब वायरल हुआ.

इन इलाकों में की जा रही ठगी

बड़कागांव, इचाक, टाटी झरिया, बरकट्ठा, चलकुशा, चौपारण, कटकमसांडी, कटकमदाग, विष्णुगढ़, चरही सदर एवं शहर में भी एंटी करप्शन के नाम पर वसूली की जा रही है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-stealing-passengers-mobile-arrested/">जमशेदपुर

: यात्री का मोबाइल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/rajpal-singh_324-nnnnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

अगर कोई ठगी कर रहा है, तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए : राजपाल सिंह

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के केंद्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह ने पूछे जाने पर कहा कि अगर कोई संगठन के नाम पर ठगी कर रहा है, तो यह गलत है. उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. संगठन की ओर से वाहनों पर बोर्ड लगाने या घर पर नेमप्लेट लगाने की कोई अनुमति नहीं दी गई है. सदस्यों को समाज हित के लिए काम करने की खातिर रखा गया है.

गाड़ी में लगे बैनर को हटा दिया है : गोविंद

नेशनल हयूमन राइट एंड एंटी करप्शन ब्यूरो में खुद को डीएसपी कहने वाले गोविंद कुमार ने बताया कि वाहन में लगे बैनर को हटा दिया है. नि:स्वार्थ भाव से लोगों का काम करना है. संगठन के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य है.

क्या कहते हैं झारखंड के डायरेक्टर

नेशनल एंटी ऑर्गेनाइजेशन झारखंड के डायरेक्टर विपिन कुमार सिन्हा ने बताया कि यह संगठन सेवा भाव के लिए बनाया गया है. इसमें कई कंपनियां बनाई गई हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp