Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘शुभम संदेश’ पड़ताल : जूते में मोबाइल छिपाकर जेलकर्मी कराते हैं बंदियों को बात

किसी ने खोल रखी है खैनी-चूने की दुकान, तो कोई पैसे देकर चखता है लजीज पकवान Pramod Upadhyay Hazaribagh : जेल में गुनाहगार सजा काटते हैं और उन्हें सुधरने का मौका दिया जाता है. लेकिन हजारीबाग जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा के अंदर ही गुनाह होते हैं, तो इसका इलाज क्या है ? अब देखिए न, यहां के जेलकर्मी ही जूते में मोबाइल छिपाकर सेल-दर-सेल ले जाते हैं और बंदियों को उनके परिजनों से बात कराते हैं. यह बात ‘शुभम संदेश’ नहीं कह रहा, बल्कि प्रशासन की छापेमारी में इसका खुलासा हो चुका है. कुछ माह पहले जेलकर्मी शत्रुघ्न ठाकुर के जूते में रखे एक नहीं, तीन-तीन मोबाइल बरामद किए गए थे. आखिर क्या वजह थी कि मोबाइल को जूते में छिपाकर जेलकर्मी रखे हुए था. इतना ही नहीं, हजारीबाग सेंट्रल जेल में प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर खैनी-चूने की दुकान भी चलाई जा रही है. प्रशासन की ही छापेमारी में खैनी भी बरामद किए गए थे. वहीं जेल में कैंटीन की व्यवस्था रहते हुए भी अगर बंदियों के पॉकेट में पर्याप्त पैसे हैं, तो लजीज व्यंजन का स्वाद चखते हैं. यह सब जेल प्रशासन की नजरों से होकर गुजरता है, पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती है. जब मामला सुर्खियों में आता है, तो दिखावे के लिए छोटी-मोटी कार्रवाई कर दी जाती है.

जेल के अंदर लगती है चूल्हे की बोली

जेल के अंदर चूल्हे की बोली लगती है. दरअसल साधन संपन्न बंदी इन चूल्हों की बोली लगाकर अपना मनपसंद पकवान खुद बनाते अथवा बनवाते हैं. यहां हर रेट के चूल्हे हैं और हर चूल्हे में अलग-अलग लजीज व्यंजन पकाए जाते हैं. जैसा पकवान चाहिए, वैसी कीमत अदा करनी पड़ती है. ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर कैदी मनपसंद भोजन के लिए तरसते हैं और साधन संपन्न बंदी जमकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-encounter-with-naxalites-in-sukma-3-soldiers-martyred-two-injured/">छत्तीसगढ़

: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 3 जवान शहीद, दो घायल

मुलाकाती महिला ने मोबाइल और चूल्हे दोनों की खोल दी पोल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/mulakati-mahila_968.jpg"

alt="" width="965" height="769" /> हजारीबाग सेंट्रल जेल में अपनी बहन के साथ डालटनगंज से आयी एक मुलाकाती महिला ने जेपी केंद्रीय कारा हजारीबाग में मोबाइल और चूल्हे दोनों खेल का पोल खोल दी. उन्होंने बताया कि वह अपने बंदी पति से मुलाकात करने आयी थी. वह छह माह से जेल में बंद हैं. विलंब हो जाने के कारण पति से मुलाकात नहीं हो पायी. जेल के बाहर उदास बैठी महिला ने बताया कि दो दिन पहले उनके पति ने जेल से उन्हें फोन कर अपनी व्यथा सुनाई थी. उन्होंने बताया था कि कुछ मोटी रकम की व्यवस्था कर उनके पति ने पैसे मांगे थे. उस दौरान उन्होंने बताया था कि भंसा में अच्छा भोजन नहीं मिलता है. उन्हें भी चूल्हा खरीदना है और पैसे रहेंगे, तो हर दिन मोबाइल से बात भी हो सकती है.

सिर्फ रीचार्ज के लिए पैसे लिए जाते हैं : जेल अधीक्षक

जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने पूछे जाने पर कहा कि जेपी केंद्रीय कारा के अंदर 10 एसटीडी बूथ संचालित हैं. इनमें एयरटेल के सिम लगे हैं. सप्ताह में दो दिन बंदियों को बात कराई जाती है. यह वनवे है, दूसरी ओर से चाहकर भी कोई यहां फोन नहीं लगा सकता है. बंदियों से सिर्फ रीचार्ज का पैसा लिया जाता है. भोजन के लिए यहां भंशा है और अलग से बंदी कुछ खाना चाहते हैं, तो कैंटीन की व्यवस्था है. इसमें समोसा, जिलेबी आदि मिलते हैं, जो बाजार से कम रेट पर उपलब्ध है.

‘शुभम संदेश’ इंपैक्ट : आनन-फानन में बदले गए सभी जेलकर्मी, एक की खत्म कर दी गई ड्यूटी

[caption id="attachment_565308" align="alignnone" width="865"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/shubham-sandesh-news-25_827.jpg"

alt="शुभम संदेश’ इंपैक्ट" width="865" height="807" /> शुभम संदेश’ इंपैक्ट[/caption] ‘शुभम संदेश’ में खबर छपते ही जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर नींद से जाग गए. जेल में महिला मुलाकातियों की परेशानियों से संबंधित खबर ‘शुभम संदेश’ में विस्तार से छपते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई की. इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने कहा था कि वह सो रहे हैं, उठेंगे तो जानकारी देंगे. उन्होंने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों गेट पर तैनात जेलकर्मियों को बदल दिया गया है. वहीं होमगार्ड के जवान रामदेव यादव को ड्यूटी से हटा दिया गया है. उसे अब जेल में कभी भी ड्यूटी नहीं दी जाएगी. उनकी हरकत की सूचना उन्हें भी मिली थी. जेल अधीक्षक ने कहा कि ‘शुभम संदेश’ ने सही जानकारी दी. उसके बाद उन्होंने यह कार्रवाई की है. इसे भी पढ़ें :  ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-horrific-road-accident-in-jajpur-seven-people-from-west-bengal-died/">ओडिशा

के जाजपुर में भीषण सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल के सात लोगों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही